Bhojpuri hot song : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के तेजी से उभरते हुए अभिनेता है। उनका जब भी कोई गाना आता है तो वह तुरंत ही वायरल होने लग जाता है। लोग उनके गानों को देखना और सुनना काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।
उनके चाहने वालों की संख्या भी अनगिनत है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वही सोशल मीडिया की दुनिया यूट्यूब पर उनका एक गाना वायरल हो रहा है इस गाने में अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ भोजपुरी हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी ( Kajal Raghwani) भी नजर आ रही है।
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की रोमांटिक सुपर हॉट जोड़ी का यह गाना सुपरहॉट है। गाने का नाम है छलकता हमारो जवानिया 2। यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस गाने को सुनना पसंद कर रहे हैं।
इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 44 लाख लोगों ने देख लिया है और 50 हजार लोगों ने इस गाने को अब तक लाइक कर दिया है। इन दोनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग कमेंट बॉक्स में खेसारी और काजल राघवानी की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह गाना अभिनेता की फिल्म से ही लिया गया है। खेसारी लाल यादव के काम के बारे में बात करे तो वह इन दिनों भोजपुरी के कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। हाल फिलहाल उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष टू की शूटिंग खत्म की है। संघर्ष टू में उनके साथ साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस होगी। वही इस फिल्म के पहले पार्ट में उनके साथ काजल राघवानी नजर आई थी। यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी।