Rajasthan Election 2023: जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा पर लाठीचार्ज, रेप हत्या की घटनाओं पर विरोध कर रहे थे प्रदर्शनकारी

Timesbull

नई दिल्ली- भीलवाड़ा में नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले विरोध कर रहे बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर जयपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया कार्यकर्ता पीएम आवास की तरफ बढ़ रहे थे। बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन कार्यकर्ता नहीं मान रहे थे। बैरिकेट्स कूदने लगे पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया है। इस दौरान पुलिस ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

- Advertisement -

बता दे कि बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुबह 11:00 बजे बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हो गए थे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची का शपथ ग्रहण समारोह हुआ 11:45 पर कार्यकर्ता सीएमआर की ओर बढ़ने लगे 11:55 के आसपास सिविल लाइन फाटक से आगे बढ़े। बैरिकेड लगाकर पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया 12:30 बजे सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। कार्यकर्ता यहां भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 1:30 पर सभी कार्यकर्ता को विद्याधर नगर थाने ले जाया गया जहां पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बता दे कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चेची को पदभार ग्रहण करवाया पदभार ग्रहण करने के बाद अचानक युवा मोर्चा ने सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम बना लिया मोर्चा के पास प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं थी। भाजपा युवा मोर्चा नेता विक्रम सिंह शेखावत गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी नाक में गंभीर चोट आई है।

- Advertisement -

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची एवं कार्यकर्ता पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लेने का मतलब है। कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की गई मैं इसके कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। कांग्रेस सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले युवाओं की आवाज को दबा नहीं पाएगी युवाओं पर लाठीचार्ज नहीं सहेगा राजस्थान।

भाजपा युवा मोर्चा पर लाठी चार्ज को लेकर संसद राजवर्धन सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा पर पुलिस ने गलत तरीके से वार किया तरीके से लाठी चार्ज करने का मतलब है कि अपराधी की तरह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की गई यह भयानक कृत्य अत्यंत निंदनीय युवाओं पर लाठी चार्ज नहीं सहेगा राजस्थान।

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article