नई दिल्ली Ayushman Card Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश के गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान कराने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना को शुरु किया है। इस योजना का मकसद लोगों को मुफ्त इजाल की सुविधा मिल सके। वहीं सरकार ने इस योजना को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए आयुष्मान भव अभियान की नींव डाली है। जिसके बाद 2 दिन में ही 1 लाख से अधिक लोगों को योजना का लाभ पहुंचाते हुए आयुष्मान कार्ड स्कीम बना है।

इसे भी पढ़ें- 25 पैसे का ये सिक्का आपको दिलाएगा 1.5 लाख रुपये! बस करना होगा ये काम, जानिए आसान तरीका

जानकारी के लिए मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर को गुजरात में स्थित राजभवन से आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना (Ayushman Bharat Golden Card Scheme) के साथ में आयुष्मान भव पोर्टल और आयुष्मान एप्लीकेशन को शुरु किया था। आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत के दो दिन में ही रिकॉर्ड लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बताया कि इस अभियान के तहत तकरीबन 1 लाख लोगों ने अप्लीकेशन किया है। जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। इस अभियान को देश में पूरी तरह से 17 सितंबर से शुरु किया जाएगा जो कि 15 दिनों तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Samsung का बेहतरीन स्मार्टफोन बेहद सस्ता हुआ, अभी खरीदने पर हो सकता है 8050 रुपये तक का फायदा

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना (Ayushman Bharat Golden Card Scheme) के द्वारा सरकार लोगों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये का बीमा कराती है। वहीं कुछ राज्य सरकार ने योजना की राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया है। जिसमें गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। वहीं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन वेबसाइट के डेटा के आधार पर अब तक कुल 45.30 करोड़ से अधिक आयुष्मान खातों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से शुरु होगा अभियान

वहीं यूपी में इस अभियान को 17 सितंबर से शुरु किया जाएगा। जो कि 2 अक्टूबर तक ही चलेगा। आयुष्मान कार्ड देश के बाकी लोगों को अभियान के तरत दिया जाएगा। और ये भी निश्चित किया जाएगा कि कोई भी लाभार्थी न छूटे, इसके लिए घर-घर आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...