नई दिल्ली Loan Scheme: सरकार की तरफ से लोगों के हित के लिए काफी सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे कि लोगों को उसका लाभ मिल सक। इसके साथ ही राज्य सरकारों के द्वारा भी लोगों के फायदे के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं गए हैं। इसके द्वारा राज्य के लोगों को काफी लाभ भी मिलता है। वहीं खबर आ रही है कि असम सरकार के द्वारा भी कई कदम उठाएं गए हैं। इनके द्वारा लोगों को कर्ज माफी का लाभ मिलने वाला है। दरअसल असम सरकार ने एक योजना शुरु की है। जिसके तहत लाखों कर्जदारों को लाभ देने की बात हुई है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- राजकोट के ख़राब मौसम में धुलने वाला है आज का मैच? फैंस के सामने कई सवाल
असम सरकार ने किया बड़ा फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि असम सरकार ने सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य की महिलाओं के द्वारा लिए गए लोन को माफ करने की स्कीम के तीसरे स्टेप की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जिन लोगों के खाते नॉन परफॉर्मिंग एसेट में तब्दील हो गए हैं उनको 25 हजार रुपये तक की बाकी रकम को पेश किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Weather forecast: 14 राज्यों में 30 सितंबर तक मूसलाधार बारिश मचाएगी तबाही! आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
लोगों को होगा फायदा
इसके अलावा हिमंत विश्व शर्मा ने एक कार्यक्रम के संबोधन के समय कहा कि 291 करोड़ की राहत राशि के साथ में राज्य की महिलाएं फिर से नए लोन के लिए अप्लाई कर पाएंगी। इस योजना के तहत तकरीबन 2,22,949 लोगों को लाभ होगा। लोन देने वाली संस्थाओं के द्वारा ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। इसके बाद एक लोन अदा करने वाला प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।