नई दिल्ली: 32 Inch Redmi Smart TV: साल 2023 के फेस्टिव सीजन में अगर आप कोई बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदकर घर लेकर आना चाहते हैं तो इसके लिए आप बिना किसी बड़ी रकम को खर्च किए बिना ही स्मार्ट टीवी को परचेज कर सकते है। दरअसल, आप ग्राहकों को खास ऑफर्स और डिस्काउंट के चलते 32 इंच वाला Redmi Smart TV आधे से भी कम दाम में खरीद एंटरटेन का भरपूर मज़ा लें सकते हैं। आइए, आपको इसके फीचर से लेकर ऑफर्स तक के बारे में बताएं।

ऐसे खरीदें सबसे सस्ते में Redmi Smart TV

अगर आप Redmi के F-Series वाले Smart Fire (L32R8-FVIN) टीवी को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको भारतीय मार्केट में कंपनी ने 24,999 के प्राइस में लिस्टेड किया गया है। जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Great Indian Festival Sale में 60 पर्सेंट की छूट में खरीद सकते है। इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इस टीवी को सिर्फ 9,999 रुपये की रह गई है।

वहीं बैंक ऑफर के तहत आप Bank of Baroda, HDFC और Amazon Pay ICICI Bank कार्ड्स से 10 पर्सेंट का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है। इससे इस टीवी के प्राइस को और भी काम किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप कोई पुराना मॉडल एक्सचेंज कर इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 2000 रुपये की छूट में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको फ्री इंस्टॉलेशन का ऑफर दिया जा रहा है।

Redmi के टीवी के फीचर्स और स्पेक्स डिटेल

Redmi के इस स्मार्टफोन में 32 इंच के HD Ready डिस्प्ले मिलता है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366×768 का दिया गया है। इसके साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का दिया है। जो 20 वॉट आउटपुट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें कुछ स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें बिल्ट-इन फायर टीवी है। इसमें आपको 1 जीबी का रैम और 8 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

वहीं, इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिजनी+हॉटस्टार जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया है। इससे आप घर बैठे ही वेब सीरीज और मूवीज का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही इसमें वॉयस रिमोट के साथ Alexa का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसके चलते आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...