Vastu Tips : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता हैं। इससे जीवन में जुड़े हुए कई नियम बताएं गए हैं। जिनका अगर आप अपनी जिंदगी में पालन नहीं करते हैं तो इसके कई नुकसान होते हैं। लेकिन कुछ लोग अनजाने में और आलस्य के कारण इस को नजरंदाज कर देते हैं। ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है, जिससे दरिद्रता और बीमारियों का बसेरा होता है।
रात में ना लगाएं झाड़ू
कई लोग रात में झाड़ू लगाते हैं, जो वास्तु के अनुसार सही नहीं है। शास्त्रों के अनुसार, झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए जो लोग रात में झाड़ू लगाते हैं, उनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और वास्तु देवता भी नाराज हो जाते है।
बेड पर नहीं खाना चाहिए
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेड पर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे वास्तु दोष बढ़ता है और नेगेटिविटी भी आती है। जिससे परिवार की सुख और शांति प्रभावित होती है। इससे जीवन में दरिद्रता आती है।
रात में कपड़े ना धोएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में कपड़े नहीं धोने चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है। क्योंकि रात में नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती है और इससे घर में बीमारी आती हैं।
सूरज ढलने के बाद उधार नहीं देना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र में ये कहा गया है कि सूरज ढलने के बाद किसी को उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपको परेशानी में डाल सकता है। जिससे आप पर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। इससे सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। ये आदत धन हानि का योग बनाती है।
रात में बर्तन और किचन को रखें साफ
रात में बर्तन और किचन को हमेशा साफ करके सोना चाहिए। अगर आप किचन और बर्तनों को गंदा छोड़ देते हैं, तो इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इससे वास्तु दोष उत्पन्न होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.