Cars Offers: सभी कार कंपनियां 2024 की शुरुआत नए से करना चाहती है। यही कारण है कि दिसंबर के महीने में यह अपनी कारों पर काफी तगड़ी छूट दे रही है। इस डिस्काउंट के कारण कारों की कीमत काफी कम हुई है।
आप भी चाहे तो इनका फायदा उठा सस्ते में कार खरीद सकते हैं। 31 दिसंबर तक वैलिड इस ऑफर में आपको काफी अच्छे-अच्छे डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं। हालांकि अगर आप इन्हें खरीदने में लेट करेंगे और इसकी डिलीवरी 31 दिसंबर के बाद होगी तो आपको डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
आपको ध्यान रखना है कि इन सभी गाड़ियों की डिलीवरी 1 जनवरी से पहले हो जानी चाहिए। अगर आप कोई लंबी वेटिंग पीरियड वाली कर खरीद लेते हैं तो शायद आपको डिस्काउंट नहीं मिल पाएगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही कारों के बारे में बताने वाले हैं जिन पर आप तगड़े डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
Tata Safari का डिस्काउंट
सफारी देश की मजबूत एसयूवी है। आप चाहे तो इस जबरदस्त कार को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। बाजार में एससी हुई की कीमत 15,65,000 से शुरू होती है और तकरीबन 24 से 25 लाख रुपए तक जाती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पर कंपनी द्वारा 1.4 लाख रुपए की छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट सफारी के हर वेरिएंट पर मिल रहा है क्या ऐसी हुई मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियर बॉक्स के साथ आती है और इसमें एडवांस ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसके जरिए आपको कार चलाने में काफी ज्यादा मजा आने वाला है।
Hyundai Tucson
हुंडई टकसन को भारत में लोग उतना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह एक अंडररेटेड एसयूवी है। इसमें आपको बेहतरीन लुक के साथ फीचर्स भी मिलते हैं। हालांकि कीमत ज्यादा होने के कारण लोगों है उसे नहीं पसंद करते हैं।
इसे भारत में 29 लाख रुपए से लेकर 35 लाख रुपए के बीच बेचा जाता है। यह पेट्रोल के साथ डीजल वेरिएंट में भी उपलब्ध है अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस पर आपको 1.5 लाख रुपए तक का छूट मिल जाएगा। हाल ही में नई टकसन को लांच किया गया है जो और भी ज्यादा खूबसूरत है।
Maruti Ignis
अगर आपके पास बजट की कमी है तो आप मारुति सुजुकी इग्निस को भी खरीद सकते हैं। यह एक फाइव सीटर हैचबैक है। जो प्रीमियम लुक और फीचर्स के साथ आती है। इसकी कीमत 5.8 लाख से शुरू होती है और यह 31 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इस पर सुजुकी द्वारा ₹65000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसलिए आप इसे भी विकल्प के रूप में देख सकते हैं।