Bhojpuri News : भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। आम्रपाली (Amrapali Song) की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सक्लेजफुल एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दुनियाभर में एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 36 साल की उम्र में भी वह अकेली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली मन ही मन दिनेश लाल यादव निरहुआ को पसंद करती हैं। प्यार की अफवाहें भी खूब उड़ चुकी हैं। निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं और एक्टर के बच्चे भी हैं।
हालांकि, निरहुआ और आम्रपाली दोनों की एक दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती हैं। दोनों स्टार्स जब भी एक आठ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
इसी बीच आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो Remix वीडियो सॉन्ग है, इसमें अलग -अलग फिल्मों के सुपरहिट नॉन स्टॉप सॉन्ग लिए गए हैं।
इस वीडियो में आम्रपाली एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) संग ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को आप Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो को 3.8 मिलियन बार देखा जा चुका है। जहां लोग निरहुआ और आम्रपाली की तारीफ के पुल बांध रहे हैं, वहीं कुछ लोग इनके रोमांस को देखकर मदहोश हुए जा रहे हैं।
वीडियो के ज्यादातर सॉन्ग में एक्ट्रेस के साथ Nirahua दिखाई दे रहे है। वहीं इस म्यूजिक वीडियो में इनकी केमेस्ट्री लोगों को जबरदस्त पसंद आ रही हैं।
आम्रपाली एक ऐसी एक्ट्रेस जो भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस लगभग 25 से 30 लाख तक वसूल करती हैं।