नई दिल्लीः भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में तो लगातार बर्फबारी होने से लोगों का जीना ही हराम हो गया है, जहां कई मार्ग भी बाधित हैं। इतना ही नहीं पहाड़ों पर कई जगह हिमस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिली, जिससे सड़कों पर जाम जैसे हालात बन गए।
इसके अलावा दिल्ली एनसीआर सहित मैदानी हिस्सों में शीतलहर का तांडव देखने को मिल रहा है, जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि अलाव जलाकर हर कोई हाथ सेंकने को मजबूर हैं। यूपी और उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में शीतलहर ने जिंदगी की रफ्तार थाम दी है। इस बीच कई हिस्सों में बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी हदै।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। एमपी में में भी कड़ाके की सर्दी ने जिंदगी की रफ्तार थामकर रख दी है, जिससे हर कोई परेशाना है। यूपी के 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है।
आगामी तीन दिनों तक पंजाब हरियाणा और राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहनेकी उम्मीद जताई है। इससे एक दिन पहले रविवार सुबह 5.30 बजे पंजाब के पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड हुई, जबकि जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही।
यहां होगी तापमान में गिरावट
आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का तो सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में परत कोहरे से ढकी हुई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ज्यादातर तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। ।
इन तमाम हिस्सों में होगी होगी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ यहां बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।