पीएफ कर्मचारी होने जा रहे मालामाल! इस बार ब्याज की राशि में होगा तगड़ा इजाफा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: सरकारी या प्राइवेट जॉब करते हुए कर्मचारियों का पीएफ का पैसा कट रहा है तो फिर यह खबर बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार अब जल्द ही पीएफ कर्मचारियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

सरकार पीएफ कर्मचारियों की ब्याज राशि तय करने वाली है जिससे लोगों की मौज आना तय है। साल 2022-24 के लिए पीएफ कर्मचारियों को 8.25 फीसदी ब्याज दरों का लाभ दिया जा सकात है जो आर्थिक स्थिति के लिहाज से काफी मजबूत होगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो यह फैसला नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है। अगर आप पीएफ कर्मचारी हैं तो फिर जरूरी बातों को जान लें।

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

जानिए कब बढ़ाई गई ब्याज दरें

मार्च 2023 में ईपीएफओ ने वित्त वर्, 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 फीसदी कर दिया गया था। वहीं, मार्च 2022 में वित्तीय साल 2021-22 के लिए यह दर 8.10 फीसदी हो गई थी। हालांकि, यह दर 1977-78 के बाद सबसे कम रही थी। अब एक बार ब्याज दरों में इजाफा हो सकता है, जिसका फायदा करीब 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को होगा।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

शनिवार को श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में 235वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें ब्याज दरों को बढ़ाने पर मंजूरी दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि बढ़ें ब्याज दरों की आधिकारिक जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से अप्रूवल मिलने के साथ ही सार्वजानिक की जाएगी।

जानिए कब कितना मिला ब्याज

साल 2019 और 2020 के लिए ब्याज दर 8.5 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2018 और 2019 के दौरान कर्मचारियों को पीएफ पर 8.65 फीसदी ब्याज का फायदा मिला था। जानकारी के लिए बता दें कि 2025-16 के लिए ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.8 फीसदी रखा था। मौजूदा ब्याज ब्याज दर इसकी अपेक्षा काफी कम रही थी। अगर आपका पीएफ कट रहा है तो फिर आप भी कैलकुलेश समझ सकते हैं।

Also Read: सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में ब्याज से मिल रहे 12 लाख से ज्यादा रुपये, जानें पूरी डिटेल

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow