नई दिल्ली LIC Dhan Varsha Plan: देश की सबसे बड़ी संस्था एलआईसी लोगों के लिए तरह-तरह की पॉलिसी पेश कर रही हैं। जिसमें निवेश करने पर लोगों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा है। इसमें एक पॉलिसी एलआईसी धन वर्षा प्लान (LIC Dhan Varsha Plan) है। इस पॉलिसी में निवेश करने पर 10 गुना तक जोखिम कवर मिलता है। पॉलिसी के खत्म होने के बाद पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी पर लाभ मिलता है। साथ में गारंटी के साथ एकमुश्त रकम मिलती है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस पॉलिसी में कम आयु से ही निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
बता दें एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी काफी लंबे समय वाली बीमा पॉलिसी है जो कि सभी तरह के लाभ देती है। ये पॉलिसी धारक को एक साथ प्रीमियम देती है वहीं पेमेंट करके आने वाले भविष्य में सुरक्षा प्रदान करती है। इसके तहत ग्राहकों को दो पॉलिसी टर्म मिलते हैं। इसको चुनने के लिए ऑफिर किया जाता है। इस पॉलिसी में केवल एक बार ही प्रीमियम भरना होता है।
इसे भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप में ऋषभ के खेलने पर आई चौंकाने वाली खबर, सुनकर उड़ जाएंगे होश
पॉलिसी में मिलेंगे 93 लाख का रिटर्न
LIC की धन वर्षा पॉलिसी के तहत आपको कुल दो ऑप्शन में निवेश करने का मौका मिलता है। पहले में आपको प्रीमियम का 1.25 गुना रिटर्न मिलता है। ऐसे में यदि आप 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा करते हैं तो डेथ बेनिफिट के रूप में नॉमिनी को 12.5 लाख रुपये मिलेगा। वहीं दूसरे ऑप्शन में पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर आपको 10 गुना तक का रिटर्न मिल सकता है।
यदि पॉलिसीधारक की मौत 10वें पॉलिसी वर्ष में हो जाती है तो नॉमिनी को 91 लाख 49 हजार 500 रुपये मिलेंगे। अगर पॉलिसीधार की मौत 15वें साल में होती है। तो नॉमिनी की 93 लाख 49 हजार 500 रुपये प्राप्त होंगे। ऐसे में आपको 10 लाख रुपये के निवेश पर 1 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलेगा। वहीं यदि कोई पॉलिसी होल्डर स्कीम के पूरे होने तक जीवित रहता है तो ऐसी स्थिति में आपको बेसिम एश्योर्ड के साथ में गांरटी के साथ एडिशंस का लाभ भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Breaking News: जारी हुआ विश्व कप 2023 का शेड्यूल, एक क्लिक में जानें पूरा कार्यक्रम
जानें क्या है नियम का नियम
पॉलिसीधारक आयकर अधिनियम की धारा 80सी औऱ धारा 10डी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। यदि आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास केवल 3 दिन का समय बचा है। LIC धन वर्षा पॉलिसी के कैश, चेक, ड्राफ्ट या LIC पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा खरीदा जा सकता है। पहले ऑप्शन के तौर पर 60 साल के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन के तौर पर 40 साल, पहले ऑप्शन में 15 साल की पॉलिसी की अवधि 55 साल है। दूसरे ऑप्शन में 15 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 35 साल है।