Holi festival: होली का त्यौहार नजदीक, जाने कौन सा रंग लगाए अपनी भाभी को

Avatar photo

By

Govind

Holi festival: हिंदुओं के सबसे खास और लोकप्रिय त्योहारों में से एक होली का त्योहार आने वाला है। होली का त्यौहार इतना लोकप्रिय है कि बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी होली के त्यौहार का इंतज़ार रहता है। होली का त्यौहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है।

जिस तरह हमें जीवन में कई रंग देखने को मिलते हैं जैसे कभी हंसी, कभी खुशी, कभी गम, कभी खुशी तो कभी निराशा, उसी तरह होली का त्योहार भी अलग-अलग रंगों के साथ मनाया जाता है, जिनमें से हर रंग का अपना-अपना महत्व होता है। इस बार होली पर रंगों के महत्व के अनुसार अपनों को रंग लगाएं.

जानिए होली के विभिन्न रंगों का महत्व

लाल रंग

होली का सबसे खूबसूरत और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला रंग लाल है। लाल रंग साहस, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, क्रोध, उत्तेजना, उत्साह और वीरता का प्रतीक है, जबकि लाल रंग प्रेम से भी जुड़ा है, लेकिन होली का लाल गुलाल उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी लाल रंग का बहुत महत्व माना जाता है। देवी की पूजा में लाल रंग का बहुत महत्व है। बच्चों और युवाओं को होली पर लाल रंग का गुलाल लगाना चाहिए।

नारंगी रंग

कुछ लोग होली के त्यौहार पर नारंगी रंग के गुलाल का भी प्रयोग करते हैं। नारंगी रंग प्रसन्नता और मिलनसारिता का प्रतीक है। आप नारंगी रंग का गुलाल अपने करीबियों जैसे दोस्तों और परिवार वालों को लगा सकते हैं।

हरा रंग

हरा रंग प्रकृति की हरियाली और सुंदरता को बढ़ाने वाला रंग है। होली का हरा रंग शीतलता, ताजगी, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह रंग तनाव से भी राहत दिलाता है। होली के त्योहार पर आप अपने बड़ों को हरा रंग लगा सकते हैं। हरा रंग सौभाग्य और समृद्धि का सूचक भी माना जाता है।

पीला रंग

होली पर पीला गुलाल भी काफी इस्तेमाल किया जाने वाला रंग है। पीला रंग सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक है। चेहरे पर पीला रंग आकर्षक लगता है इसलिए आप अपनी बहनों या घर की महिलाओं को पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं।

Govind के बारे में
Avatar photo
Govind नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं,मैं रोजाना सरकारी नौकरी और योजना न्यूज लोगों तक पहुंचाता हूँ. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow