Weather Forecast: IMD की ताजा भविष्वाणी, आज इन राज्यों में गरजेंगे बादल, चलेगी आंधी, कड़केगी बिजली और जमकर होगी बारिश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के अधिकतर राज्यों (IMD Weather Update) से ठंड की विदाई अब होने लगी है। देश के कई अन्य राज्यों (Weather Today Forecast) में दोपहर के समय में अब गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। दोपहर के समय में बाहर निकलने पर धूप में गर्मी का एहसास होना शुरू हो जा रहा है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से पसीने भी छूटने शरू हो जा रहे हैं।

हालांकि, ज्यादातर राज्यों में अभी भी सुबह और शाम के समय में लोगों को हल्की सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। रात के समय में अभी भी लोग कंबल लेकर ही सो रहे हैं।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 14 मार्च के दौरान हल्की वर्षा के साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में आज हल्की बारिश को लेकर भी संभावना जताई गई है। जबकि, कल यानी 14 मार्च को आसमान साफ रहने वाला है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ बारिश की भी चेतवानी जारी कर दी है। हालांकि, इसके बाद मौसम में काफी सुधार आने वाला है।

आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।

इसके अलावा आईएमडी ने 14 मार्च तक और बाद में 16 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, दूसरी तरफ गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में 17 मार्च तक बारिश देखने को मिल सकती है। झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्रों में 16 मार्च से 18 मार्च के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow