Bajaj Bikes: भारत समेत विश्व भर में बजाज ने काफी नाम कमाया है। अपनी पल्सर के कारण भारत में बजाज बहुत ही पॉपुलर है। इसके अलावा अफ्रीकन देशों में भी कंपनी काफी बाइक्स बेचती है।

लेकिन आज भी लोग माइलेज के लिए बजाज प्लैटिना या फिर CT 100 खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको माइलेज के साथ पावर भी चाहिए तो बजाज की नई CT 125X काफी अच्छी बाइक है।

इसमें काफी लंबा सीट और फीचर्स ऑफर किया जाता है। आरामदायक राइड के लिए भी यह बाइक बहुत ही अच्छी है। इस बाइक की कीमत 82521 रुपए से शुरू होकर 84504 रुपए तक जाती है। यह कीमत एक बाइक के लिए ज्यादा नहीं है। लेकिन कई लोगों के पास इतना बजट नहीं होता है जिस कारण से वह सेकंड हैंड बाइक खरीदने हैं।

खरीदें सेकंड हैंड बाइक!

सेकंड हैंड मार्केट में भी बजाज सीटी 125 की डिमांड काफी ज्यादा है। इस बाइक को बहुत ही पसंद किया जाता है। इसलिए आप चाहे तो इसे वहां से भी खरीद सकते हैं।

वहां इसकी कीमत 30 से 40000 के करीब है। इस बाइक को 2022 में लॉन्च किया गया था इसलिए इसके जितने भी मॉडल सेकंड हैंड बाजार में उपलब्ध है वह बिल्कुल ही नए हैं।

Olx पर Bajaj CT 125X का नया मॉडल

ओएलएक्स वेबसाइट पर आपको 2022 मॉडल बजाज सीटी 125x के कई मॉडल मिल जाएंगे। यहां इसकी कीमत है 40 हजार के करीब है। यह बाइक 5000 किलोमीटर से भी कम चली हुई है। आप चाहे तो आज ही इसे दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर खरीद सकते हैं। इसके साथ आपके डॉक्यूमेंट और इंश्योरेंस मिल जाएगा।

Bikedekho पर भी अच्छी डील

अगर आपको फाइनेंस प्लान के साथ बाइक खरीदनी है तो आप बाइक वाले से बजाज सिटी 125x को खरीद सकते हैं। यहां इसके 2022 मॉडल की कीमत ₹38450 रुपए रखी गई है। आप यहां फाइनेंस प्लान के जरिए इसे काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह बाइक भी दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बिक रही है, जिसकी कंडीशन काफी अच्छी बताई गई है। आप इस बाइक के जरिए माइलेज और स्पीड दोनों का मजा ले सकते हैं।

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है।...