नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सेशन के निर्णायक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। आरसीबी ने 27 रन से यह मुकाबला आराम से जीत लिया। एक बार को जरूर लगा था कि मैच में सीएसके आराम से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन आरसीबी की सूझबूझ भरी गेंदबाजी के सामने सीएसके कुछ नहीं कर सकी।

इस हार के बाद सीएसके प्लेऑफ से बाहर हो गई। सीजन के शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली बेंगलुरु प्लेऑफ में एंट्री कर गई है। इस बीच सीएसके के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़कर फैंस का दिल ही जीत लिया। आप देख सकते हैं कि कैसे गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। उनका छक्के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

धोनी ने मारा ऐसा छक्का कि मैदान के बाहर चली गई गेंद

सीएसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के नाम था। कार्तिक ने इसी मैदान पर 108 मीटर का छक्का जड़कर फैंस का दिल जीत लया था।

माही ने दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। पारी के 20वें ओवर में यश पाल की पहली ही फुलटॉस गेंद पर धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से आसमान छक्का मारा। यह छक्का इतना ऊंचा कि गेंद मैदान के बाहर चली गई। इस छक्के से लगा कि सीएसके आरसीबी के जबड़े से जीत छीन लेगी। अगली ही गेंद पर धोनी अपना विकेट गंवा बैठे, जो सीएसके की हार का बड़ा कारण बना।

आरसीबी ने दिया इतने रन का लक्ष्य

एम चिंन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और डुप्लेसी ने शानादर आगाज किया। स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही।

पारी की पहली ही गेंद पर सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपना विकेट गंवा बैठे। सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर खेलकर 191 रन बनाए। इस तरह टीम को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार...