Jio Recharge: अगर आप जियो से ब्रॉडबैंड लेने की सोच रहे हैं तो इन दिनों जियो के एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ग्राहक इससे संतुष्ट भी हैं।

वैसे तो जियो के एयर फाइबर प्लान के बारे में बहुत से लोग जानते हैं। लेकिन जियो के धमाकेदार एयर फाइबर मैक्स प्लान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको जियो के एयर फाइबर मैक्स प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 800 से ज्यादा टीवी चैनल मिलते हैं। अगर आप Amazon Prime सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो इसमें आपको 2 साल का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा आपको 1000 जीबी डेटा और 1Gbps स्पीड मिलती है। आइए जानते हैं यह प्लान आपको कैसे और कितने में मिलने वाला है।

Jio एयर फाइबर मैक्स 1499 रुपये वाला प्लान

आइए सबसे पहले इसके छोटे रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं। अगर आप 1499 रुपये का जियो एयर फाइबर मैक्स प्लान लेते हैं तो इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी: इसमें आपको 1000 जीबी डेटा और 2 साल के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें आपको 300 एमबीपीएस नेट स्पीड मिलती है और अमेज़न प्राइम के अलावा डिज्नी हॉटस्टार, सोनी लिव और जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

Jio एयर फाइबर मैक्स 2499 रुपये वाला प्लान

इसमें आपको 500 एमबीपीएस नेट स्पीड, 800 से ज्यादा टीवी चैनल और 1000 जीबी डेटा मिलता है। यह प्लान यूजर्स को 6 या 12 महीने के लिए मिल सकता है। लेकिन 2499 रुपये में आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको 2 साल के लिए Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड, ज़ी फाइव, डिज़्नी हॉटस्टार और सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन एक्स्ट्रा मुफ्त मिलता है।

Jio फाइबर मैक्स 3999 रुपये वाला प्लान

यह प्लान यूजर्स को 6 या 12 महीने के लिए मिल सकता है। लेकिन अगर आप 3999 रुपये का प्लान खरीदते हैं तो आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको 1000 जीबी डेटा, 1 जीबीपीएस नेट स्पीड और 800 से ज्यादा टीवी चैनल मिलते हैं। इसके अलावा Amazon Prime का 2 साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही ज़ी फाइव, डिज्नी हॉटस्टार, सोनी लिव, इरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।

मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट...