नई दिल्ली Ayushman bharat yojana: केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा गरीबलोगों के लिए काफी सारी स्कीम्स चलाई जा रही हैं। जिनसे लोगों को आर्थिक रूप से मदद की जा रही है। सरकार के द्वारा इन स्कीम पर ढेर सारे पैसे खर्च किए जा रहे है इनका सीधा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।

इसमें ऐसी ही एक स्कीम आयुष्मान भारत योजना है। इसको जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। सरकार इस योजना के तहत लोगों का मुफ्त इलाज कर रही है। इसका लाभ उठाने के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। इसके लिए पात्र होना काफी जरुरी है। ऐसे में आप पात्र हैं या फिर नहीं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितना मिलता है लाभ

दरअसल आयुष्मान भारत स्कीम के तहत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड की सहायता से कार्डधारक को लिस्टेड हॉस्पिटल में 5 लाख रुपये तक अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

पात्रता के लिए क्या करें?

सरकार की इस स्कीम के लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। पात्रता लिस्ट में आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिलता है। आयुष्मान भारत स्कीम का उन लोगों को लाभ मिलता है, जिनकी आयु काफी कम है। इसके साथ में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ दिया जाता है।

पीएम जन आरोग्य स्कीम का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को प्राप्त होता है जिनका घर कच्ची दीवार और कच्ची छत वाला होता है। इनके परिवार में 16 साल से 59 साला के बीच में कोई भी सदस्य नहीं है वह इस स्कीम के लिए पात्र हैं।

इसके अलावा आदिवासी, एससी, एसटी, भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी मजदूर या फिर ऐसा परिवार जिसमें दिव्यांग लोग हैं। जिन परिवार में शारीरिक रूप से सक्षम कोई भी सदस्य नहीं है उनको भी आयुष्मान भारत स्कीम का लाभ मिलता है।

जाने कैसे बनवाएं कार्ड

अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो सबसे पहले अपने पास के सीएससी सेंटर में जाना है और यहां पर अधिकारी से मिलना है। इसके बाद अपने दस्तावेज जमा करने हैं और उनको वेरिफाई करना है और आपकी पात्रता भी चेक करनी है। अब आप अपनी सहीं से जांच करा पाएंगे। इसके बाद आपका आवेदन कंप्लीट हो जाता है।

आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री...