बुरे दिनों को याद कर रिंकू सिंह का छलका दर्द, IPL सैलरी पर कही ऐसी बात कि आप भी हो जाएंगे भावुक

Vipin Kumar
RINKU SINGH
RINKU SINGH

नई दिल्लीः किस्मत पता नहीं कब किसकी चमक जाए, जिसे कर्म से भी बढ़कर माना जाता है। कुछ जानकार भले ही कर्म को सर्वोपरि मानते हों, लेकिन किस्मत का भी अपने आप में अलग ही करिश्मा है। देश और दुनिया में किस्मत ने डूबते इंसान को लोगों के बीच मिसाल बना दिया। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने किस्मत और मेहनत से ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जो हर किसी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

- Advertisement -

कभी जो इंसान 5 से 10 रुपये प्राप्त करने के लिए तरसता था, आज वो 55 लाख रुपये आईपीएल से कमा रहा है। हालांकि, इस खिलाड़ी के लिए आईपीएल का 17वां सीजन काफी खराब रहा, लेकिन फिर भी उसकी टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। आप सोच रहे होंगे ऐसे खिलाड़ी का क्या नाम हैं। दरअसल, इस खिलाड़ी का नाम हैं रिंकू सिंह, जिन्हें भारतीय टीम का सेकेंड फिनिशर बैट्समैन भी कहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले रिंकू सिंह ने कुछ कास बिंदुओं पर बात की।

रिंकू सिंह बोले-मेरे लिए 55 लाख काफी रकम

आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद रिंकू सिंह ने बड़ी बात कही है। रिंकू सिंह से जब आईपीएल कीमत के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा 55 लाख रुपये मेरे लिए बहुत ज्यादा है, जब मैं बड़ा हो रहा था उस वक्त सोचता था कि 5 से 10 रुपये हासिल कर सकता हूं।

- Advertisement -

कमाल की बात है कि अब मेरी आईपीएल सैलरी 55 लाख रुपये निर्धारित है। यह मेरे हिसाब से बहुत ज्यादा है। मेरा मानना है कि भगवना जिसे जितना देता है, उसमें उसे खुश रहना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि केकेर ने रिंकू सिंह को महज 55 लाख रुपये में शामिल किया था। क्रिकेट दिग्गजों और फैंस का मानना है कि रिंकू सिंह की कीमत करोड़ों में होनी चाहिए। महज 55 लाख रुपए रिंकू सिंह के साथ बड़ा अन्याय है।

रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किए गए रिंकू सिंह ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा युवा खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट करते हैं। पूरी दुनिया ने देखा है कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा कितने शानदार हैं। आगे कहा कि रोहित शर्मा हमेशा चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी अच्छा करें।

- Advertisement -

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया, जिसका पहला जत्था यूएसए को रवाना भी हो गया है। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article