Gori Nagori Dance Viral: आपने सपना चौधरी का जलवा तो देखा ही होगा। लेकिन हरियाणवी दुनिया में और पूरे देश में धूम मचाने वालीं और भी कई डांसर और सिंगर हैं। मजदूर और घर में रहने वाले लोग भी अपने फ्री टाइम में हरियाणवी डांसरो के वीडियो देखना पसंद करते हैं। तो चलिए, जानते हैं कौन सी वो डांसर हैं जो सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं।

इनमें से एक नाम है गजब की धमक वाली गोरी नागोरी का, जिनके डांस पर हर कोई दीवाना है। स्टेज पर आते ही उनके सामने खड़े फैंस का हुजूम थिरकने लगता है। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो उनकी पॉपुलैरिटी का बयान करते हैं, जिन्हें देख हर कोई दंग रह जाता है।

हाल ही में वायरल हुआ गोरी नागोरी का वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो धमाल मचा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैंस उनके ऊपर नोट्स की बरसात कर रहे हैं, जिसे देख लोगों का जोश हिलोरें मार रहा है। उनके साथ फैंस खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं, जो हर किसी का दिल जीत रहा है।

हरियाणवी दुनिया में अपना नाम बना चुकीं गोरी नागोरी अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत रही हैं, जिनके फैंस उनके ठुमकों पर झूमकर अपना प्यार जता रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरी नागोरी पर फैंस नोट्स बरसा रहे हैं। वहीं, एक बुजुर्ग शख्स हाथ में लाठी लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है। अगर आपने उनका ये वीडियो नहीं देखा है, तो आपने वाकई में कुछ नहीं देखा।

गोरी नागोरी के डांस वीडियो पहले भी मचा चुके हैं धमाल

आपको बता दें कि गोरी नागोरी के डांस वीडियो इससे पहले भी कई बार तहलका मचा चुके हैं। उनके वीडियो को एक बार नहीं बल्कि कई लाख बार देखा जा चुका है, जहां फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करके उन्हें अपना प्यार जताते हैं।

I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern...