Monsoon Update: भारत में मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली-यूपी में भी जल्द आएंगे बादल, 5 दिन इन हिस्सों में होगी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों को रुलाकर रख दिया है, जिससे हर कोई त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी भारी गर्मी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दूसरी तरफ राहत की बात है मानसून ने केरल के रास्ते भारत में एंट्री कर ली, जहां झमाझम बारिश हो रही है।

लगातार बारिश होने से केरल में तटीय इलाकों में बसे लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। इसके साथ ही अब मानसून गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां कब पहुंचेगा मानसून?

आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में सामान्य मानसून की शुरुआत 5 जून से होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा उत्तर भारत के लोगों का भी मानसून का इंतजार इस बार जल्द ही खत्म हो गा। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जून महीने में मानसून जल्द ही दस्तक देने की संभावना जताई गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। बीते दिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, मुगेशपुरी में यह तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। आईएमडी की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है, जहां तेज बारिश हो सकती है। 18 से 20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर के माध्यम से मानसून उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकते हैं। लखनऊ में मानसून 25 जून तक पहुंचने के आसार जताए गए हैं।

इन हिस्सों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, आगामी 5 दिनों तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी हिस्सों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही ओडिशा में छिटपुट और कहीं तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। 31 मई से 2 जून के दौरान इन क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं, जून में देश के अधिकतर राज्यों में लू चलने की संभावना जताई गई है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर जून में देश के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow