नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा कवच बने महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए। नतीजा यह रहा कि सीएसके भी फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई, जिससे खिलाड़ियों और फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। अब उम्मीद है कि चेन्नई को जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा झटका दे सकते हैं जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि एमएस जल्द ही सन्यास का बड़ा ऐलान कर सकते हैं जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, अभी सन्यास को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। इस बीच भारतीय टीम के एक पूर्व खिलाड़ी ने इसे लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने क्या कुछ कहा, यह नीचे जान सकते हैं।
सुनील गावस्कर ने धोनी को लेकर कही बड़ी बात
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। सुनील गावस्कर का मानना है कि धोनी 7 जुलाई को एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं जो हर किसी को हैरान करने वाली है। हालांकि, गावस्कर ने सलाह दी कि धोनी को आईपीएल से सन्यास का ऐलान नहीं करना चाहिए।
वे जब तक चाहेंगे तब तक आराम से खेल सकेत हैं। बीसीसीआई भी नहीं रोक पाएगा। इसी कड़ी में सुनील गावस्कार ने कहा, मुझे लगता है कि वह 7 जुलाई को बड़ी घोषणा करेंगे। इस दिन धोनी का जन्मदिन मनाया जाता है। उन्होने कहा कि धोनी को कभी आईपीएल से सन्यास की घोषणा नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय उन्हें खेलना बंद कर देना चाहिए। जब भी उन्हें ठीक लगे तब वापस आ सकते हैं। यहां तक कि उन्हें ऐसा करने से बीसीसीआई भी रोक नहीं सकता।
धोनी का आईपीएल करियर
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में 264 मैच खेले हैं, जिन्होंने 5243 रन बनाएं। उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन है। उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जबकि कोई शतक नाम नहीं है। पूरे आईपीएल करियर में 252 छक्के और 363 चौके जड़े हैं। अब उनके सन्यास लेने की चर्चा तेजी से चल रही है।