TVS Apache: युवाओं की फेवरेट स्पोर्ट बाइक की बात करें तो वहां सबसे पहले टीवीएस अपाचे और बजाज पल्सर का नाम आता है। बजाज पल्सर जहां अपने पुराने लुक को लेकर ही एक्सपेरिमेंट कर रही है। वही अपाचे एकदम ही रेसिंग स्टाइल में आती है।

यही कारण है की अपाचे कई लोगों को ज्यादा पसंद है। हालांकि एक रेसिंग बाइक होने के कारण इसकी कीमत काफी ज्यादा है। यह आज भी 1 लाख 20 हजार के आसपास मिलती है। लेकिन आप चाहे तो इसे ₹40000 में भी खरीद सकते हैं।

Second Hand TVS Apache है सस्ती

सेकंड हैंड बाइक खरीदना आज काफी चलन में है। लोग सस्ती कीमत पर सेकंड हैंड बाइक खरीद रहे हैं जो बहुत ही सस्ते में मिल जाती है। इसके अलावा उनकी कंडीशन भी अच्छी होती है। इसीलिए आप भी टीवीएस अपाचे को खरीद सकते हैं।

अगर आपके बजट 40 से ₹50000 के बीच है तो आपको 2015 या फिर 16 मॉडल अपाचे मिल जाएगी। आज हम इस आर्टिकल में इसी रेसिंग बाइक पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स को डिस्कस करेंगे।

Bikewale पर अच्छी है TVS Apache की डील

बाइक वाले पर टीवीएस अपाचे की कीमत बहुत ही काम है। यहां आपको यह बाइक काफी सस्ते में मिल जाएगी। बात करें अपाचे के 2015 मॉडल की तो यह आपको ₹35000 में मिल जाएगी।

यह बाइक 30000 किलोमीटर से भी ज्यादा चली हुई है। हालांकि यह दिखने में अच्छी है। आप टेस्ट राइड लेकर इसके इंजन की जांच भी कर सकते हैं। व्हाइट कलर की यह अपाचे नोएडा के लोकेशन से बेची जा रही है।

ओएलएक्स पर भी टीवीएस अपाचे की कई मॉडल मिल जाएंगे। यहां इसके 2017 मॉडल की कीमत ₹45000 रखी गई है। यह बाइक भी अच्छी चली हुई है। हालांकि वेबसाइट पर दी गई जानकारी की माने तो इसकी कंडीशन बहुत ही अच्छी है। इसके साथ आपको इंश्योरेंस और सही पेपर्स मिल जाएंगे। अगर आपको एक अच्छी बाइक लेनी हो तो इसे खरीद सकते हैं।

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है।...