हाथ से न जानें दे ये मौका, Mahindra अपनी इन जबरदस्त SUVs पर दे रही डिस्काउंट

Saurav Kumar

Mahindra SUVs Offer: अगर आप महिंद्रा की नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं। तो यह आपके लिए एकदम सही समय है। आपको बता दें कि कंपनी अपने MY23 मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस महीने आपको कंपनी की एसयूवी पर 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। कंपनी जिन एसयूवी पर ऑफर दे रही है। उनमें Mahindra XUV400 EV, Mahindra XUV700 और Mahindra Scorpio N शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम डिटेल से इस बारे में आपको बताएंगे।

- Advertisement -

Mahindra XUV700 पर डिस्काउंट

कंपनी Mahindra XUV700 पर पिछले महीने की ही तरह इस बार भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस महीनें आपको XUV700 के सभी वेरिएंट्स पर 1.5 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट मिल जाता है। हालांकि इसके AX5 7-सीटर वेरिएंट में डीजल-MT, डीजल-AT और पेट्रोल-MT वेरिएंट पर कंपनी 1.3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस एसयूवी के कीमत की बात करें तो बाजार में XUV700 एसयूवी की कीमत 13.99 लाख रुपये से 27.14 लाख रुपये कर बीच है।

Mahindra XUV400 पर डिस्काउंट

कंपनी सबसे ज्यादा बेनिफिट अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 पर ऑफर कर रही है। इस महीने आपको XUV400 के ज्यादातर वेरिएंट्स पर 4.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है। लेकिन इसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट, जिसमें 39.4 kWh का बैटरी पैक लगा है, उसपर कंपनी 3.4 लाख रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। इसके कीमत की बात करें तो बाजार में इस एसयूवी की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है।

- Advertisement -

Mahindra Scorpio N पर डिस्काउंट

Mahindra Scorpio N कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी है। जिसके 4WD डीजल वेरिएंट पर आपको एक लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलता है। इसके 2WD पेट्रोल और डीजल ट्रिम्स पर कंपनी 60 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह एसयूवी 13.60 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये की कीमत पर बाजार मर आती है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article