नई दिल्ली: Cooling Tips: जब भी कूलर पुराना होता हैं तो आपने देखा होगा समय के साथ उसकी कूलिंग भी कम होने लगती है। वैसे तो इसके पीछे बहुत सारी वजहें होती हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने कूलर से बर्फ जैसी ठंडक पा सकते हैं। इन तरीकों को आप घर बैठे ही आराम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए, जानते हैं इस नुस्खे के बारे में…
कूलिंग पैड
कूलर की ठंडक के लिए कूलिंग पैड ही जिम्मेदार होते हैं। यही वजह है कि इसको बदलते रहना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे काफी बढ़िया कूलिंग मिलती हैं।
इसके लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं होती है। बस आपको कूलिंग पैड खरीदकर लाने होंगे। कूलिंग पैड की कीमत 300 रुपए से शुरू होती है। जिन्हें लगाकर आप इसकी कूलिंग का मज़ा लें सकते हैं।
फैन की सफाई
कूलर की ठंडक के लिए फैन भी काफी ज्यादा मायने रखता है। अगर आप कूलिंग अच्छी चाहते हैं तो कूलिंग फैन को साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने से कूलर हवा काफी अच्छी देता है जो हर मामले में अच्छा साबित होता है। क्योंकि ये जितना साफ होगा उतनी ही अच्छी हवा देगा।
करें वॉटर पंप की सफाई
कूलर के वाटर पंप की सफाई भी बेहद जरूरी हैं। जिसे समय समय पर साफ करना अच्छा रहता है। इससे ये ज्यादा पानी उठाएगा तो कूलिंग भी ज्यादा होगी जो ठंडी देने में काफी मददगार होता है। क्योंकि जितने ज्यादा पैड पर पानी होगा, उतनी ही बढ़िया कूलिंग होगी। ऐसे में आपको इसे समय के साथ साफ करना बेहद जरूरी होता है।
इन आसान उपायों से आप वापिस अपने कूलर की ठीक वैसी कूलिंग पा सकते हैं जैसा आपने इसे नया खरीदा था। लेकिन इसके बावजूद भी ये काम न करें तो इसे तुरंत बदल दें।