‘Munjya’ Movie Review: हॉरर के साथ इश्क का तड़का! डर के साथ गुदगुदी चाहते हैं? तो देखिए फिल्म “मुंज्या”

Snehlata Sinha

‘Munjya’ Movie Review: पसंद करते हैं हॉरर फिल्म जो हंसा भी दे और डरा भी? तो बॉलीवुड की दुनिया में डर और कॉमेडी का अनोखा कॉम्बो लेकर आई है फिल्म “मुंज्या। ये फिल्म खास है इसलिए भी क्योंकि ये भारत की पहली ऐसी हॉरर फिल्म है, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स (CGI) की मदद से एक भूत का किरदार बनाया गया है।”मुंज्या” की कहानी साल 1952 से शुरू होती है. यहां एक ब्राह्मण लड़का मुंज्या (बच्चा) एक उससे उम्र में काफी बड़ी लड़की मुन्नी से प्यार कर बैठता है। शादी का सपना देखने वाला मुंज्या अपने प्यार को पाने के लिए तांत्रिक विद्या का सहारा लेता है, लेकिन किस्मत उसे धोखा दे देती है और वो असफल हो जाता है।

- Advertisement -

यहां दिलचस्प बात ये है कि मुंज्या की मौत उसी दिन होती है, जिस दिन उसका मुंडन हुआ था। फिल्म में बताया गया है कि अगर किसी ब्राह्मण लड़के की मौत मुंडन के 10 दिनों के अंदर हो जाए, तो वो ब्रह्म राक्षस बन जाता है। और वही होता है मुंज्या के साथ। मुंज्या की आत्मा एक भयानक ब्रह्म राक्षस में बदल जाती है जिसे सीजीआई की मदद से दिखाया गया है।कहानी अब सीधे 1952 से कट कर के 2024 में आ जाती है। दर्शकों को दिखाया जाता है पुणे का एक रहने वाला परिवार। इस परिवार में एक शर्मीला लड़का बिट्टू ( अभय वर्मा) रहता है जो अपनी माँ और दादी के साथ रहता है। बिट्टू की माँ के किरदार में आपको मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह नजर आएंगी।

लेकिन क्या है बिट्टू के पिता का रहस्य? बिट्टू का मुंज्या से क्या कनेक्शन है? आखिर क्यों बिट्टू को अपना शिकार बनाना चाहता है मुंज्या? ये सवाल फिल्म देखते ही आपके मन में कौंधने लगते हैं। इन सवालों के जवाब पाने के लिए आपको सिनेमा हॉल तक जाना होगा।फिल्म की कहानी बिल्कुल नई है और आपको कहीं से भी कॉपी नहीं लगेगी। हां, थोड़ा बहुत हॉलीवुड अंदाज जरूर दिखेगा, खासकर मुंज्या के एनिमेटेड किरदार को देखकर।

- Advertisement -

अभिनय की बात करें तो अभय वर्मा से लेकर शर्वरी, मोना सिंह, सत्यराज सभी कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया है। तो देर किस बात की? अगर आप कुछ हटके हॉरर कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, तो “मुंज्या” आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article