Modi oath ceremony: नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7:15 बजे से शुरू हो गया है। नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी… तीसरी बार बने प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है। इस तरह पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
#WATCH | Narendra Modi takes oath for the third straight term as the Prime Minister pic.twitter.com/Aubqsn03vF
— ANI (@ANI) June 9, 2024
आपको बता दें कि इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और इस बार गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बनी है। शपथ ग्रहण समारोह में सभी विदेशी अतिथि का स्वागत किया गया है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
#WATCH | Delhi: Rajnath Singh takes oath as a Cabinet Minister in Prime Minister Narendra Modi's cabinet. pic.twitter.com/VFJzzzddgu
— ANI (@ANI) June 9, 2024
पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। राजनाथ सिंह पिछली सरकार में रक्षा मंत्री थे। वो लखनऊ से नवनिर्वाचित सांसद हैं।
बीजेपी नेता अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण ले ली। पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री थे।
#WATCH | BJP leader Nitin Gadkari takes oath as a Union Cabinet Minister in the Prime Minister Narendra Modi-led NDA government pic.twitter.com/yehjO8ffjD
— ANI (@ANI) June 9, 2024
बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले ली। बताते चले कि पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में नितिन गडकरी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।