नई दिल्ली। आज यानी 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल के 72 मंत्रियों के साथ तीसरी बार शपथ ली। पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी और मंत्रियो को शपथ दिलाई है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है और अगले कुछ दिनों के लिए ड्रोन, पैरा ग्लाइडर, रिमोट से संचालित विमान और हॉट एयर बैलून जैसे हवाई प्लेटफार्मों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को इस साल पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया, लेकिन NDA गठबंधन ने 293 सीटें हासिल की हैं, जो बहुमत के आंकड़ें से काफी अधिक हैं। बमुहत के लिए 272 सीटें चाहिए होती हैं।

शपथ ग्रहण समारोह का अपडेट यहां देखें:-

पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार ली शपथ ग्रहण ली है। इसके साथ ही कैबिनेट के बाकी मंत्री ने भी शपथ ली है। बिहार के सीएम नितीश कुमार ने कहा – आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इसके साथ ही बिहार के विकास में भी पूरा सहयोग मिलेगा.

मोदी सरकार 3.0 में राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

अमित शाह ने नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ले ली है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन गडकरी ने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

BJP नेता एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली है।

जेपी नड्डा ने मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ले ली है।
मोदी सरकार 3.0 में शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ले ली है।
निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ले ली है।
एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। 9 साल तक हरियाणा के सीएम रहे।
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मंत्री के तौर पर शपथ ली।
पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
जीतन राम मांझी ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
के राममोहन नायडू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली है।
प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ ग्रहण ली है।
मोदी सरकार 3.0 में जुएल ओराम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
भूपेंद्र यादव ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
अन्नपूर्णा देवी ने मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
किरेन रिजिजू ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
हरदीप सिंह पुरी ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
मनसुख मांडविया ने मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
जी किशन रेड्डी ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com,...