नई दिल्ली: GPay App Shut Down: गूगल का पॉपुलर ऑनलाइन पेमेंट ऐप जीपे यानी गूगल पे (GPay App) को बंद कर दिया गया हैं। दरअसल, गूगल पे (GPay App) का यूज करने ग्राहकों के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं कि जीपे ऐप को बंद कर दिया है।

हालांकि इसका फैसला गूगल ने पहले ही ले लिया था। और यह फैसला केवल यूएस यानी अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए लिया गया है। लेकिन ये ऐप भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं हुआ हैं यानी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 जून को बंद हुई सर्विस

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए ये ऐप 4 जून 2024 को ही बंद कर दिया गया था। यानी इस ऐप को प्ले स्टोर से भी इंस्टॉल नहीं किया जा सकता हैं ना ही पहले से इंस्टॉल ऐप इसका का इस्तेमाल हो रहा है।

गूगल ने क्यों लिया ये फैसला?

दरअसल, गूगल ने अपनी योजनाओं में बदलाव कर ऐसा फैसला लिया है। कंपनी GPay को बंद कर अपने यूजर्स को गूगल वॉलेट (Google Wallet) की सुविधा दे रही है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट के साथ मोबाइल पेमेंट सर्विस की योजनाओं पर काम कर रही है।

गूगल वॉलेट ऐप

आपको जानकारी के लिए बता दें, भारत में पिछले दिनों ही गूगल वॉलेट ऐप को पेश किया गया है। हालांकि, यह गूगल पे ऐप से अलग काम करता है। इस ऐप का इस्तेमाल भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता है।

कहां होगा इसका इस्तेमाल

  • गूगल वॉलेट का इस्तेमाल सिर्फ कुछ ही कामों में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल एंड्रॉइड फोन पर मूवी या किसी इवेंट की टिकट को लेने के लिए किया जा सकता हैं।
  • इसके अलावा, आप इस ऐप का इस्तेमाल फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास एक्सेस करने के लिए कर सकते है।
  • वहीं गूगल के इस ऐप में फिजिकल डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी को रख सकते हैं।

Jyoti Kumari is an experienced journalist. She has been in the media industry for about 5 years. She started her career with TV 100 News Channel. After this, she has also worked as a producer and anchor...