Bigg Boss OTT Season 3: सलमान नहीं अब Anil Kaoopr करेंगे बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट, कड़क तेवर दिखा बोले- “अब सब कुछ बदलेगा”

Snehlata Sinha

बिग बॉस ओटीटी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है! सीजन 3 धमाकेदार शुरुआत के लिए 21 जून की तारीख तय है, मगर इस बार सब कुछ बदलने वाला है!नया होस्ट, नए नियम – धमाकेदार एंट्री अनिल कपूर की!अब सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट करने वाले हैं। ये बदलाव ही नहीं, बल्कि गेम के नियमों में भी फेरबदल की खबरें हैं। तो तैयार हो जाइए एक बिल्कुल नए और रोमांचक बिग बॉस ओटीटी के लिए।

- Advertisement -

अनिल कपूर का तूफानी अंदाज़ – प्रोमो ने बढ़ाई धड़कनें!

हाल ही में जारी हुए प्रोमो में अनिल कपूर का दमदार अंदाज देखने को मिला है। उनका शानदार लुक और तीखे तेवर फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। प्रोमो में अनिल कपूर कहते हैं, “सब पूछते थे AK के पास क्या बचा है, मैंने पूछा AK के पास क्या बचा है, अच्छा…बुरा, सच…झूठ, पानी…आग, गाली…ताली, सब देखा…सब सुना, अब मेरी बारी है, नियम वही, नया खेल, लड़ेंगे, टकराएंगे, चिढ़ेंगे, पता नहीं टिक पाएंगे, थोड़ा लॉजिक…थोड़ा मैजिक… कमाल काफी हो चुका, अब कुछ ज्यादा खास करते हैं, अब सब बदल जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

- Advertisement -

फैंस हुए दीवाने, सलमान के फैंस थोड़े नाराज?

अनिल कपूर के इस दमदार अंदाज़ ने फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है। कईयों को लगने लगा है कि वाकई इस बार सब कुछ बदल जाएगा। लोगों ने अनिल के स्वैग की खूब तारीफ की है। कुछ का कहना है कि उन्हें शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। कुछ फैंस ने तो अनिल का शो में स्वागत भी कर लिया है। कुछ दर्शकों को लगता है कि अनिल कपूर फिल्म ‘नायक’ वाले अवतार में नजर आ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सलमान खान के फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. उनका कहना है कि सलमान के बिना बिग बॉस अधूरा है। लेकिन, प्रोमो देखकर ऐसा लगता है कि अनिल कपूर दर्शकों को इम्प्रेस कर रहे हैं। ये तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी होस्टिंग सलमान फैंस का दिल जीत पाएगी या नहीं।

- Advertisement -

कौन होंगे कंटेस्टेंट? अभी तो सस्पेंस बरकरार!

अभी तक बिग बॉस ओटीटी 3 में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों का कोई कंफर्मेशन नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया में कुछ नामों की चर्चा जरूर चल रही है, जिनमें विशाल पांडे, सना मकबूल, सना सुल्तान, साईं केतन राव, सोनाम खान और नूपुर सेनन शामिल हैं। तो देखते हैं कौन-कौन से सीजन 3 का हिस्सा बनते हैं।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article