Unlucky Plants: बर्बादी और तबाही से बचाना चाहते हैं, तो न लगाएं ये 3 पौधे! मानें जाते हैं बेहद अशुभ

Sarita

Vastu Tips For Unlucky Plants: दुनिया में बहुत से लोग देखने को मिल जायेंगे जिन्हें पेड़ -पौधे (Unlucky Plants) से बहुत ही ज्यादा प्यार होता है। ज्यादातर लोग अपने घरों में हरियाली के लिए कई तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। अक्सर लोग अपने घर में भी साज-सज्जा के लिए खूबसूरत प्लांट्स लगते हैं।

- Advertisement -

हालांकि, ये पेड़-पौधे देखने में तो बहुत ही ज्यादा अच्छे लगते हैं, मगर वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ पौधों को अशुभ बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि के साथ लोगों की तरक्की होती है।

कई बार ऐसा होता है कि हम अनजाने में कुछ ऐसे पौधे लगा लेते हैं, जो देखने में तो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं, लेकिन आपके घर के लिए ये पौधे अच्छे नहीं होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से नकारात्मकता आती है, इसलिए ऐसे पौधों को घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। तो चलिए आज हम आपको यहां बताते हैं कि वो कौन से पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से बचाना चाहिए।

- Advertisement -

कैक्टस का पौधा

ऐसा कहा जाता है कि घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए, इस पौधे को घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है। लेकिन, वास्तु में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस या फिर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इस तरह के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के बीच तनाव भी बढ़ता है।

मेहंदी का पौधा

वैसे तो मेहंदी को काफी ही ज्यादा शुभ माना जाता है, इसके साथ ही शुभ कार्यो में इसका इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन, वास्तु में मेहंदी के पौधे को अच्छा नहीं बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ना शुरू हो जाता है।

- Advertisement -

बोनसाई का पौधा

घर में बोनसाई का पौधा रखना अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु के जानकारों की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से तरक्की रुक जाती है। इस पौधे को घर के अंदर किसी भी हाल में नहीं लगाना चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article