Money Plant: मनी प्लांट से जुड़े ये चत्मकारी नियम लाएंगे सुख-समृद्धि, होगी धन की वर्षा, बन जायेंगे करोड़पति!

Sarita

Money Plant: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो न सिर्फ घर को हरा-भरा बनाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ और चमत्कारी बताया गया है। वास्तु के अनुसार इसे धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

- Advertisement -

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट से अधिकतम लाभ उठाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना भी आवश्यक होता है? जी हां, वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करके आप अपने घर में धन और समृद्धि आकर्षित कर सकते हैं। तो आईये आज हम आपको मनी प्लांट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स के बारे में बताते हैं:-

1. मनी प्लांट का पौधा किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं। उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। आप मनी प्लांट के पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। दक्षिण दिशा में भी मनी प्लांट लगाया जा सकता है, लेकिन पश्चिम दिशा में इसे नहीं लगाना चाहिए।

- Advertisement -

2. मनी प्लांट की बेलों की दिशा:

मनी प्लांट की बेलें ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। वास्तु के अनुसार, जमीन पर स्पर्श करने वाली मनी प्लांट की बेलें अशुभ मानी जाती हैं। इसलिए, इन बेलों को किसी सहारे जैसे कि छड़ी या धागे की मदद से ऊपर की ओर चढ़ाएं।

3. मनी प्लांट को गिफ्ट में ना दें

वास्तु के अनुसार, किसी को भी अपना घर पर लगा हुआ मनी प्लांट नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है। मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए।

- Advertisement -

4. मनी प्लांट की देखभाल:

मनी प्लांट की नियमित रूप से देखभाल करना आवश्यक है। इसे पानी की अतिरिक्त आवश्यकता नहीं होती है। जब मिट्टी सूख जाए तब ही इसे पानी दें। पीली पड़ी हुई या सूखी हुई पत्तियों को तुरंत हटा दें।

5. मनी प्लांट लगाने का शुभ दिन:

वास्तु के अनुसार, शुक्रवार का दिन मनी प्लांट लगाने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार के दिन इस पौधे की कटिंग नहीं करनी चाहिए। इन नियमों का पालन करके आप अपने घर में मनी प्लांट से अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article