Summer Tips: गर्मियों में सुबह उठते ही खा लें ये चीज, फायदे कर देंगें हैरान

Neelam Singh

Summer Tips: गर्मियों के मौसम में सुबह उठते ही अगर आपको भी फ्रेश फील नहीं होता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं या सब कुछ धुंधला दिखाई देता है तो ये खबर आपके लिए ही है। क्यूंकि मात्र इन चीजों का सेवन आपकी सेहत से सारी परेशानियों को दूर कर सकते है।

- Advertisement -

ये चीज कुछ और नहीं बल्कि हरी इलायची है। जिसका इस्तेमाल खाने बनाने के समय मसाले के तौर पर, खुशबू के लिए इस स्वाद में बढ़ोतरी के लिए करते हैं। लेकिन इन सब गुणों के अलावा इलायची का सेवन खाली पेट काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ज्यादा फायदा पाने के लिए इलायची के साथ मिश्री को मिक्स करके भी सेवन कर सकते हैं। ये काफी सारे स्वास्थ्य लाभ से भरे होते हैं। इन दोनों ही चीजों की तासीर भी काफी ज्यादा ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में खाना इसे फायदेमंद साबित हो सकते है।

- Advertisement -

जानिए की इलायची के साथ मिश्री ( Mishri With Elachi Benefits) खाने से शरीर को कौन कौन से फायदे मिलते हैं:

मुंह से बदबू की समस्या होती है दूर

इलायची खाने से मुंह से आने वाली हर तरह की बदबू की समस्या दूर हो जाती है। इलायची के साथ मिश्री का इस्तेमाल मुख से हर तरह की दुर्गंध को भगाने के लिए कर सकते हैं। इससे आपको फ्रेशनेस महसूस होगी। वहीं, दांतों में गंदगी और मसूड़ों से खून आता हो तो भी इस तरह कि प्रोब्लम से आराम मिलेगा।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

गर्मियों के मौसम में पाचन ( Immunity) से जुड़ी समस्याओं का होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए इलायची और मिश्री का सेवन साथ में इस तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है, क्यूंकि तासीर में ये ठंडा होता है। इससे पेट दर्द, अपच , पेट फूलने जैसी कई समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएंगी।

- Advertisement -

मुंह में से पिंपल्स और छालो की समस्या होती है दूर

पेट में अत्यधिक गर्मी होने के कारण अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे में इलायची और मिश्री का एक साथ सेवन इस छालो की समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। इसमें नियासिन और विटामिन बी पाया जाता है। जो माउथ हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।

पोषण मिलता है

मिश्री और इलायची में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे आयरन ( Iron), कैल्सियम ( Calcium), विटामिन सी ( Vitanin C) , पोटैशियम आदि। इसलिए इनके सेवन से कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं।

लिवर हेल्थ होती है मजबूत

इलायची और मिश्री में कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये फ्री रेडिकल की समस्या को दूर करने में असरदार होते हैं। इसलिए इनका सेवन सुबह के खाली पेट काफी ज्यादा फायदेमंद और लाभदायक माना जाता है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article