नई दिल्ली: Google Privacy Setting: लगातार हो रहे स्कैम की वजह से आजकल सभी को अपनी प्राइवेसी बहुत प्यारी हो गई हैं। इसके लिए लोग कुछ ना कुछ करते रहते हैं। अगर आपको अपने डेटा हैक होने का खतरा बना रहता हैं।
तो आज हम आपको तीन ऐसी सेंटिग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे करने के बाद आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। और आपको डेटा चोरी होने का खतरा भी नहीं रहेगा। लेकिन ये कैसे करना है? चलिए, जानते हैं इसका प्रोसेसर
गूगल की करें ये सेटिंग
सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में गूगल क्रोम पर जाएं। इसके बाद आपको यहां ऊपर के राइट साइड में तीन डॉट दिखेंगे। इसपर क्लिक करने के बाद सेटिंग ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद आपको प्राइवेसी सिक्योरिटी का ऑप्शन मिलेगा।
यहां आपको नीचे स्क्रॉल करने पर सेफ ब्राउजिंग का ऑप्शन मिलेगा। अब एन्हांस प्रोटेक्शन के ऑप्शन पर जाएं और उसे सलेक्ट करें। ऐसा करने से अगर आप किसी भी ऐसी वेबसाइट पर जाने से बचेंगे जो डेटा के लिए खतरनाक हो। इस सेटिंग से आप ऐसी किसी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट नहीं पहुंच पाएंगे।
DNS Secure का करें इस्तेमाल
इसके लिए आपको क्रोम की सेटिंग पर जाना हैं, जहां आपको USE SECURE DNS का ऑप्शन शो होगा, इस ऑप्शन पर जाएं। इसमें आप कस्टमाइज्ड ऑप्शन पर क्लिक करें। कई सारे ऑप्शन शो होंगे जिसमें से आपको गूगल या क्लाउड कुछ भी सलेक्ट कर सकते हैं। गूगल और क्लाउड दोनों ही डेटा के लिए सेफ माने जाते हैं।
फालतू Ads को रोकें
ऊपर बताई गई दोनों सेटिंग के अलावा आप बेवजह बार-बार आने वाली एड्स को भी रोक सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग ऑप्शन पर जाकर एड्स प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद साइट सजेस्टेड एड्स को इनेबल करना होगा। फिर आप जो भी गूगल सर्च करेंगे तो उससे रिलेटेड एड्स आपको बार-बार शो नहीं होंगे।