मेष राशि ( Aries)

मेष राशि के जातकों को स्पेशियली आज के दिन ध्यान देने की अधिक जरूरत है। यदि ये लोग आज के दिन कहीं इंवेस्टमेंट करने जा रहे हैं या पैसा लगाने जा रहे हैं तो समझदारी और सूझ बूझ के साथ आगे बढ़ें। स्वास्थ्य पर भी आज अधिक ध्यान दें, कहीं बाहर का न खाएं। वहीं, आज अगर पीला कपड़ा पहनते हैं तो ये इन जातकों के लिए शुभ हो सकता है।

वृष राशि ( Taurus)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा अच्छा हो सकता है। ऑफिस वर्किंग हैं तो उनको कोई तोहफा हाथ लग सकता है। बस लक्ष्य पर फोकस करें और बड़े ही आराम से उसे पूरा कर लेंगे। भूमि खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भी इन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातक कामकाज में अधिक फोकस करें। नेगेटिव विचारों को खुद से जीतना दूर रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा। लेन देन में सावधानी रखें। विपक्षियों पर ज्यादा ध्यान न दें इसके अलावा अगर वो आपके लिए कुछ बोलते भी हैं तो उन्हें अनदेखा करें। शुभ रंग: डार्क ब्लू

कर्क ( Cancer)

भावनात्मक गतिविधियों में पहल दिखेगा। प्रेम संबंध अच्छे होंगें। वहीं, लड़ाई झगड़े चल रहा तो आज का दिन सॉल्व करने के लिए अच्छा है। इसके अलावा आज के दिन ज्यादा ट्रैवल करने से बचें, वरना बीमार हो सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का सिलेटी

सिंह ( Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा हो सकता है। प्रॉपर्टी या ज्वेलरी लेने का प्लान कर रहे हैं तो आज कर सकते हैं। पेंडिंग कार्य पूरे होने की संभावना आज बनी रहेगी। भौतिक सुविधाओं और संसाधनों में रुचि बनी रहेगी।
शुभ रंग: डार्क येलो

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों की जिम्मेदारियों में ताल मेल बढ़ेगा। दोस्तों और परिवार से मिलना आज हो सकता है। कन्या राशि के जातक किसी भी तरह का सामाजिक कार्य करने जा रहे हैं तो आज का दिन इनके लिए शुभ हो सकता है। कार्य क्षमता बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है।
शुभ रंग: लाइट ब्लू

तुला ( Libra)

तुला राशि के जातकों को सुख, शांति और चैन रहेगा। परिवार जनों के साथ प्रेम बढ़ेगा। रिश्तों में खटास रहती है तो उसे भी आज हटा सकते हैं। आज की सुखद वातावरण का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी अच्छा दिन है।
शुभ रंग: बैंगनी

वृश्चिक राशि ( Scorpio)

रचनात्मक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में प्रॉफिट मिलने की पूरी उम्मीद है। घर परिवार में नेगेटिविटी से आज मुक्ति मिल सकती है। अनोखी कोशिशों में आगे बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग: लाल

धनु ( Sagittarius)

बिसनेस एक्सपैंड होने की पूरी उम्मीद है। कामकाज में फुर्ती आएगी। रिश्तों की डोर मजबूत होगी। वहीं, सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। दान, धर्म में अधिक रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजक रहेंगें। कोई भी काम जल्दबाजी से करने से बचें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मकर ( Capricorn)

बचे हुए कार्य सभी पूरे होंगें। लेन देन में निपटारा होगा। निजी जीवन में खुशहाली बढ़ेगी, निसंकोच तरह से कामकाज में आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है। सभी महत्वपूर्ण मामलों में गति बढ़ेगी।
शुभ रंग: मेहरून

कुंभ ( Aquarius)

कुंभ राशि के जातक सभी के संयोग से अपने कार्य में आगे बढ़ेंगें। इन्हें उन्नति के नए नए अवसर प्राप्त होंगें। इस राशि के जातक यदि बिजनेस कर रहे हैं तो ज्यादा लालच और प्रलोभन से बचें। योजना बनाकर ही आगे बढ़ें।
शुभ रंग: ब्राऊन

मीन राशि ( Pisces)

सभी तरह ने श्रेष्ठ कार्यों में उन्नति होगी। कार्य व्यापार में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य को करने का प्लान कर रहे हैं तो बड़ों की मदद मिलेगी। आपको आज के दिन सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

शुभ रंग: लेमन

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Neelam Singh is a skilled content writer with 3 years of experience crafting engaging and informative articles. Her passion for research and clear communication allows her to translate complex topics into...