E-Shram Card: सरकार की इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने पर मिल रहे कई लाभ, जानिए आसान तरीका

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली E-Shram Card: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ईश्रम पोर्टल की शुरआत की गई थी। जिसको बोकारों जिले में मजबूती से लागू किया जा रहा है। ईश्रम पोर्टल पर अभी तक बोकारो में करीब 5.60 लाख कामगार रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। रजिस्टर्ड सभी श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने के लिए ई-श्रम कार्ड दिया जा रहा है।

सभी वर्गों के कामकाजी आधार नंबर और बैंक की जानकारी की सहायता से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बेकारों श्रम विभाग मजदूरों के कल्याण के लिए काफी प्रतिबद्ध है। असंगठित क्षेत्र के तहत कृषि, मजदूर, फुटपाथ दुकानदार, ठेला लगाने वाले, घरेलू कामगार और निर्माण श्रमिक आदि आते हैं। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म असंगठित क्षेत्रों में कल्याणकारी स्कीम्स से जोड़ने के लिए बनाया गया है।

आपको बताया गया है कि ई-श्रम पोर्टल सिर्फ डिजिटल मंच नहीं, बल्कि ये असंगठित कामगारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने की एक पहल है। अभी असंगठित श्रेत्रों में काम करने वाले लोग काफी परेशानियों का सामना करना होता है।

इसलिए उनको ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए से ऐड किया जा रहा है। जिससे वह सरकार के द्वारा दी जा रही स्कीम्स का लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद मिलेगा UAN नंबर

श्रम विभाग के द्वारा बोकारो जिला में ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके द्वारा से सभी रजिस्टर्ड मजदूपों को 12 नंबर का यूएएन नंबर भी दिया जा रहा है। जो भी मजदूर के पूरे जीवनकाल के लिए वैलिड होगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज के किनारे पर होगा।
  • अब आपको ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आप ओटीपी सेंड पर क्लिक करें।
  • ओटीपी को दर्ज करें और ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल को दर्ज करें।
  • अब आप अपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow