नौकरी छोड़ गांव में शुरु करें जिरेनियम की फार्मिग, 20000 रुपये लीटर से बिकता है तेल, जानिए

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: Geranium Business Idea. देश में किसी और सेक्टर के मुकाबले एग्रीकल्चर ऐसा सेक्टर है। जहां पर सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है। तो वही आज के समय में किसान परंपरागत खेती को छोड़कर ऐसी फल, फूल और दवाई में काम आने वाली चीजों की खेती बड़ी करने लग गए हैं। जिससे आज हम आपके लिए एक फार्मिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जो सरकार भी इसे करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

आज के समय में लोग शहरों की ओर तो नहीं बल्कि गांव में ही खेती बाड़ी कर लाखों के कमाई का साधन बना रहे है, जिससे आज हम आप के लिए सुगंधित पौधों की खेती की ऐसी जानकारी लाए हैं, जो लाखों नहीं बल्कि करोड़ों कमाई का जरिया बन सकती है।

सुगंधित पौधा जिरेनियम लोगों को बना रहा करोड़पति

आज हम आप के लिए बात कर रहे हैं, सुगंधित पौधा जिरेनियम के बारे में जिसे पौधे को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है। आप को बता दें कि जिसके लिए सरकार एरोमा मिशन के तहत काम कर रही है। अगर आप इस तरह की खेती करते हैं, तो आप को यहां पर सरकार के ओर से मदद मिलती है।

इन कामों में होता है जिरेनियम के फूलों का प्रयोग

किसान भाई इसकी खेती करते हैं, तो यहां पर मालमाल होने से कोई रोक नहीं पाएगा, इसके पीछे की वजह हैं कि जिरेनियम के फूलों से कई कामों में प्रयोग किया जाता है, जिससे पहली बात तो यह हैं कि इसके फूल से तेल निकाला जाता है जो दवाओं में इस्तेमाल के अलावा अन्य कई कामों में उपयोग किया जाता है। जिरेनियम के तेल में गुलाब जैसी खुशबू आने ले इसका उपयोग एरोमाथेरेपी, ब्यूटी प्रोडक्ट्, इत्र और सुगंधित साबुन बनाने में किया जाता है।

जिरेनियम की खेती से इतनी तक होती है कमाई

इस खेती के जानकार बताते हैं कि, जिरेनियम की फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपये का खर्च आता है। इसका तेल काफी महंगा बिकता है। बाजार में करीब 20,000 रुपये प्रति लीटर तक बिक जाता है। इसके पौधे 4 से 5 साल तक काम आते है। तो वही जिरेनियम के पौधे को आप केंद्रीय औषधीय एवं पौधा संस्थान से खरीद कर अपने खेतों में लगा सकते हैं।

तो वही अधिक जानकारी के लिए इस खेती को कर रहे किसानों से संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow