नई दिल्ली Aadhaar Card Update: आधार कार्ड इस्तेमाल करते समय आपको काफी सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। एक गलती से आपको काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे ही खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी सहायता से आप आधार कार्ड को लेकर सावधान रह सकते हैं।
दरअसल हम आपको मास्क आधार के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। जैसा कि नाम से ही साफ है कि इसमें मास्क लगा होता है। चलिए मास्क आधार के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
मास्क आधार क्यों है जरुरी
आधार कार्ड के नंबर्स को लेकर आपको काफी सावधान रहना होता है यहीं कारण है कि आपके लिए मास्क आधार काफी जरुरी दस्तावेज होता है। मास्क आधार में आपके आधार के नंबर छिपे होते हैं यानि कि आपके पूरे आधार नंबर नजर नहीं आते हैं। इसमें नंबर्स को छिपाकर रखा जाता है। यानि कि ये आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप इसे फॉलो करते हैं।
मास्क आधार डाउनलोड कैसे करें?
आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ अलग से करने की आवश्यकता नहीं होती है। आप बहुत सिंपल प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद आपको 12 नंबर वाला आधार नंबर दर्ज करना होगा। यहीं पर आपको मास्क आधार का ऑप्शन दिखेगा। अब आपको कैप्चा कोड ध्यान से डालना होगा। इसे पूरा करने के बाद आपका मास्क आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
लेकिन डाउनलोड करने से पहले आपको ओटीपी सेंडकर वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा। यहां पर आपके लिए ई-आधार कॉपी भी डाउनलोड करना आसान हो जाएगा।