Guruwar Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, धन – दौलत और समृद्धि से भर जाएगा घर!

Neelam Singh

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा अच्छा और शुभ माना जाता है। दरअसल, भगवान विष्णु जो कि देवताओं के भी गुरु हैं, ये दिन इन्हीं को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है, साथ साथ धन और दौलत की भी प्राप्ति होती है।
यदि कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, तो इसका सीधा असर आपके करियर और धन – दौलत के उपर पड़ता है। साथ ही आपके जीवन में एक के बाद एक ढेर सारी मुश्किलें भी आ जाती हैं। फिर आप एक ही जगह रुक जाते हैं और आपकी तर्रकी की लालसा भी खत्म होना लगभग शुरू हो जाती है।

- Advertisement -

इसलिए गुरुवार के दिन ये कुछ आसान से उपाय हैं जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं:
विष्णु जी की चालीसा पढ़ें या विष्णु जी के नाम का जाप करें:

गुरुवार के दिन आप सुबह उठकर विष्णु जी की चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि ये करने से भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आपके जीवन में बढ़ोतरी और वृद्धि होती है। कुश और आसान में बैठकर विष्णु जी की चालीसा का जाप करें। जप पूरी होने के बाद भगवान के उपर मिष्ठान का भोग लगाएं।

गुरुवार के दिन घी का दीपक जलाएं

सुबह जल्दी उठकर गुरुवार के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करें। इसके बाद विष्णु जी की नाम का जाप करें। फिर इन्हीं के नाम का दीपक जलाएं। प्रत्येक गुरुवार इस कार्य को करने से भगवान गुरुवार का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

- Advertisement -

गुरुवार के दिन लें गुरु का आशीर्वाद

मान्यता अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। भगवान विष्णु जी से पूरे ब्रह्मांड के गुरु हैं, इसलिए ये दिन गुरु के लिए भी समर्पित होता है। इसलिए खासतौर पर इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लें और नहीं भी ले पाते कहीं दूर चले गए हैं तो मन में अपने गुरु की कामना करें और उन्हें सच्चे मन से याद करें।

गुरुवार के दिन का ये खास उपाय

मान्यता है कि गुरुवार के दिन किसी भी रूप से केसर का इस्तेमाल आपकी ग्रह स्थिति को बेहतर और अच्छा बना सकता है। इसलिए गुरुवार की रात को दूध में केसर मिलाकर उपयोग करें। इसके अलावा केसर और दूध की खीर भी भगवान विष्णु जी को चढ़ा सकते हैं। यदि ये उपाय अपनाते हैं तो परिवार में कभी लड़ाई नहीं होगी और सब शांति से मिल जुल के रहेंगे।

- Advertisement -

गुरुवार के दिन गरीबों को करें पीले फल या वस्त्र का दान

यदि हर गुरुवार को आप ये शुभ कार्य करते हैं तो न केवल भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि कुंडली में शुभ योग बनेगा और गुरु की स्थिति मजबूत होती जाएगी। आप जरूरतमंद लोगों को ही दान करें। दान से भगवान विष्णु जी कि विशेष कृपा भी आपके उपर बरसेगी।

 

- Advertisement -

Latest News

Share This Article