Vastu Tips: घर में बिन तोड़ फोड़ के ऐसे ठीक करें वास्तु दोष, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा!

Neelam Singh

Vastu Tips: पूरे विश्व में हर व्यक्ति कि यही ख्वाइश रहती है कि न केवल वो पैसा कमाए बल्कि उसके और उसके परिवार के जीवन में भी हर विपत्तियां दूर हो जाएं और सब एक अच्छा और खुशहाल जीवन जिएं। लेकिन कई बार हर कोशिश के बाद भी उन्हें कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ता है, जिसके पीछे की वजह भी उन्हें नहीं पता होती है।
कई बार इन सब के पीछे वास्तु दोष का हाथ होता है। वास्तु दोष होने के कारण व्यक्ति का जीवन कई सारे दुख और कष्टों से भर जाता है। आय दिन कलेश, जीवन में लड़ाई झगड़े बहुत ही ज्यादा आम हो जाते हैं।
शुरुआत में जब व्यक्ति घर बनवा रहा होता है तब वे वास्तु शास्त्र को ध्यान में नहीं रखता है। इसके चलते उसके घर में वास्तु कमियां रह जाती हैं। वास्तु दोष के अनदेखी करने कि वजह के कारण जीवन में बहुत सारे कष्ट और समस्याएं बढ़ जाती हैं। वैसे तो वास्तु दोष जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं। शुरुआत में नहीं ध्यान देते हैं तो बाद में इसका पता चलता है।

- Advertisement -

समझिए कि क्या होता है वास्तु शास्त्र का महत्व:

दरअसल, वास्तु दोष होने के कारण घर में लड़ाई झगड़े का महोल बना रहता है। इसके वजह से नेगेटिविटी लगातार बढ़ती जाती है। बहुत बाद में जाकर इसका अहसास होता है कि घर में जो इतनी नेगेटिविटी फैली हुई है इसकी असल वजह वास्तु दोष है।
यदि वास्तु दोष को ठीक करना चाहते हैं तो घर के समान को व्यवस्थित रखने कि बहुत ही ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा कई लोग घर के नक्शे को तुड़वाकर फिर से ठीक करवाते हैं कि किसी तरह से वास्तु दोष ठीक हो सके।

ऐसे में यदि आप भी वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के पुनर्निर्माण या कुछ जरूरी बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ये कुछ जरूरी अहम बदलाव करके भी इस तरह के दोष को दूर कर सकते हैं:

- Advertisement -

वास्तुदोष दूर करने के कुछ जरूरी उपाय:

*इस बात से तो आप भी वाकिफ हैं कि वास्तुशास्त्र में स्वास्तिक का विशेष महत्व है। यदि घर के मुख्य द्वार में स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं तो वास्तु दोष दूर हो जाता है।

*नेगेटिव एनर्जी और हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में मौजूद सभी चीजों को सही तरह से रखें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा और नेगेटिविटी भी दूर हो जाएगी।

- Advertisement -

* यदि अपने घर की खुशहाली चाहते हैं और नेगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं तो रोशनी से भरपूर घर द्वार रखें। ऐसा करने से हर तरह की नेगेटिविटी दूर हो जाएगी। तथा वास्तु दोष दूर होगा और कलेश रहता है तो ये कलेश दूर हो जाएगा।

*वास्तु शास्त्र में घोड़े को बेहद शुभ माना गया है, ऐसे में आप अपने घर में घोड़े की तस्वीर या सात घोड़े की तस्वीरों को लगा सकते हैं।

*बंद घड़ी हमेशा से अशुभ होती है। इसलिए जो भी घड़ी बंद पड़ी होती है उसे तुरंत ही दरवाजे से घर से हटा दें या सेल डालें और ठीक करवा लें।

* घर के अग्निकोण दिशा में मनीप्लांट के पौधे को जरूर लगाएं। इससे बिजनेस और नौकरी दोनों में ही सफलता हासिल होगी।

*अपने घर का मुख उत्तर – पूर्व दिशा की ओर करके ही सदैव जल का सेवन करना चाहिए।

 

- Advertisement -

Latest News

Share This Article