सईया जी को रिझाने के लिए Aamrapali Dubey ने किया साज श्रृंगार, दो दिन में 40 हज़ार से ज़्यादा वीडियो पर आए व्यूज

Charvi
Aamrapali Dubey New Song
Aamrapali Dubey New Song

Aamrapali Dubey New Song: आम्रपाली दुबे आज के समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है और साथ ही साथ उनके खूबसूरती और बोल्डनेस लोगों के दिलों को जीता हुआ है। लेकिन अब एक्ट्रेस के फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल एक्ट्रेस का एक नया गाना ‘कजरवा ये राजा जी’ को 25 जून को रिलीज किया जा चुका है।

- Advertisement -

बता दे कि इस गाने को आम्रपाली दुबे के ऑफिशल युटुब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटे में यह गाना वायरल हो चुका है। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली शिवानी सिंह है और म्यूजिक वीडियो में आम्रपाली दुबे को परवेश लाल यादव के साथ में देखा जा रहा है। फैन्स द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद भी किया गया है।

वीडियो की शुरुआत में आम्रपाली दुबे नजर आती है। जिसमें उन्होंने गुलाबी बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और साज श्रृंगार के साथ वह और भी ज्यादा प्यारी लग रही है। उनके अंदाज को देख साफ पता चलता है कि वह अपने सैया जी को रिझाने की कोशिश में है। इसी दौरान परवेश लाल यादव पीछे से पहुंच जाते हैं।

- Advertisement -

परवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई है। इस गाने के लाल बच्चन द्वारा लिखे गए हैं तो म्यूजिक आर्य शर्मा ने तैयार किया है। वीडियो पर अभी तक 44000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article