मात्रा लक्ष्मी भर देंगी आपकी झोली बस शुक्रवार को कर लें ये उपाय!

By

Neelam Singh

Vastu Tips: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी का होता है। मान्यता अनुसार इस दिन पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को फल प्राप्त होते हैं। इसलिए धन उपायों को अपनाना शुभकारी और लाभकारी साबित हो सकता है। मान्यता अनुसार इन उपायों को अपनाने से मां लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं।
जानिए विस्तार से इन उपायों के बारे में:

शुक्रवार के दिन लगाएं माता लक्ष्मी जी की तस्वीर

यदि वास्तु के मुताबिक मानें तो माता लक्ष्मी की प्रतिमा शुक्रवार के दिन उत्तर दिशा में लगाने से उनकी कृपा सदैव आपके ऊपर बरसेगी। माना जाता है कि लक्ष्मी जी की तस्वीर इस ओर लगाने से जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होती और बरकत आती है। वहीं, शुक्रवार का मां लक्ष्मी जी का भी होता है। इसलिए धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा सीधे आपके उपर बरसती है।

Also Read: ये राशियां गुस्से में ही खराब कर लेती हैं अपना काम, कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?

पिरामिड लेकर आएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो पिरामिड को बहुत ही ज्यादा अच्छा और शुभ माना गया है। दरअसल, शुक्रवार के दिन आप धातु या क्रिस्टल को पिरामिड घर में स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि इसे घर में लेकर आने से माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। इसका प्रभाव से आर्थिक संपन्नता आती है और धन दौलत में वृद्धि होती है।

श्रीयंत्र

शुक्रवार के दिन आप अपने घर में श्री यंत्र को स्थापित करते हैं तो मां लक्ष्मी जी की के साथ भगवान विष्णु जी की कृपा भी बरसती है। यंत्र का प्रभाव ही ऐसा होता है कि ये घर को खुशियों से भर देता है। वहीं, आर्थिक तंगी भी दूर होती है और पैसों कि कभी भी तंगी नहीं होती है। कैरियर के साथ साथ खेल कूद जैसी अन्य क्रियाओं में भी बेहतरीन रिज़ल्ट मिलता है।

Also Read: Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा की ओर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? पड़ेगा भुगतना!

पूजा घर में करें ये कार्य

यदि हर शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी जी को गंगा जल से स्नान करवा के फूल चढ़ाते हैं, तो ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी जी की कृपा आपके उपर बरसती है। पूजा करने के साथ साथ आप मन में भी मां लक्ष्मी जी का जाप करते रहें। ऐसा करने से भी माता की कृपा बरसेगी।

घर में लाएं धातु का कछुआ

शुक्रवार के दिन घर में धातु के कछुए को लेकर आते हैं और उसे उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा की ओर स्थापित कर दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी का सौभाग्य प्राप्त होगा। जिन बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लगता उनका मन भी लगेगा। और धन की कमी कभी नहीं होगी।

Also Read: इन राशियों के जातकों को आसानी से नहीं मिलती सफलता, करना पड़ता है दिन – रात मेहनत!

Neelam Singh के बारे में
Neelam Singh Neelam Singh is a skilled content writer with 3 years of experience crafting engaging and informative articles. Her passion for research and clear communication allows her to translate complex topics into easily digestible content. Neelam's expertise covers a wide range of subjects, including health, astrology, lifestyle, personal finance, government schemes (Yojana), auto, technology, and business. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow