गरुड़ पुराण मानता है इन्हें बेहद शुभ, रोजाना सुबह उठ कर करें ये 5 काम!

By

Neelam Singh

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीवन जीने का सही तरीका क्या है, किस तरह से आप एक भले मानुष बन सकते हैं। इसके अलावा छोटे से छोटे कार्यों को करके भी एक सफल व्यक्ति बनने के योग्य बड़े ही आसानी से बन सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि सुबह उठकर ऐसे कौन से कार्य करना चाहिए जिन्हें, “गरुड़ पुराण” में भी शुभ माना गया है।

सुबह के समय माना जाता है बेहद अच्छा

– गरुड़ पुराण की मानें तो सुबह जल्दी उठकर आपको सबसे पहले सौंच करके स्नान जरूर कर लेना चाहिए। क्योंकि स्नान करने से न तो केवल हमारा शरीर साफ होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। मन और तन दोनों का शांत रहना बहुत जरूरी है। वरना पूरे घर में अशांति का माहोल छा जाता है।

Also Read: ये राशियां गुस्से में ही खराब कर लेती हैं अपना काम, कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?

– नहा धो लेने के बाद सबसे पहले अपने ईष्ट देवता को याद करना चाहिए। और ईष्ट देवता के नाम का जाप भी करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। इसके साथ ही अपने पितरों को भी याद करके उनसे क्षमा मांगनी चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति ये रोजाना करते हैं, माना जाता है कि ऐसे लोगों की पितृदोष की समस्या कभी नहीं होती है।

– जब भी सुबह उठे तो जीवन में पाईं सभी चीजों के लिए भगवान को धन्यवाद करें। इसके अलावा कल अगर कुछ बुरा भी हुआ था तो उसे पीछे छोड़ आज आगे बढ़ें। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग सुबह उठकर भगवान का जाप करते हैं उनके जीवन में आने से कष्ट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

Also Read: Vastu Tips: घर में उत्तर दिशा की ओर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? पड़ेगा भुगतना!

– यदि सुबह किसी तरह कि धार्मिक किताबों को पढ़ते हैं, तो वे भी शुभ होता है। पुस्तकों के अध्यन से विचारों में शुद्धता आती है और ये सारी चीजें यदि आपके साथ हों तो कैरियर में फोकस करने से और जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। इससे विचारों की वृद्धि भी होती है और दिमाग भी पॉजिटिविटी की ओर ही आगे बढ़ता है।

– यदि सुबह उठकर सबसे पहले गौ माता को खाना खिलाते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं तो जीवन के सारे कष्ट दूर होने में मदद मिलती है। पक्षियों को दाना डालना भी सुबह उठकर बहुत ही ज्यादा शुभ बताया गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से ईश्वर स्वयं आशीर्वाद देते हैं।

 

Also Read: इन राशियों के जातकों को आसानी से नहीं मिलती सफलता, करना पड़ता है दिन – रात मेहनत!

Neelam Singh के बारे में
Neelam Singh Neelam Singh is a skilled content writer with 3 years of experience crafting engaging and informative articles. Her passion for research and clear communication allows her to translate complex topics into easily digestible content. Neelam's expertise covers a wide range of subjects, including health, astrology, lifestyle, personal finance, government schemes (Yojana), auto, technology, and business. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow