Bigg Boss OTT 3 में रणवीर शौरी पर जनता का वार, सना की अंडरवियर को लेकर बने ट्रोलिंग के शिकार

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। घरवालों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शिवानी कुमारी और पौलोमी दास के बीच जमकर बहसबाजी हुई। उधर, रणवीर शौरी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस वजह से उन्हें पूरे घर में हंसने का भी पात्र बनना पड़ा। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी इस हरकत को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

घरवालों को मिला मनचाही चीज पाने का मौका

Also Read: Bhojpuri Song: Amrapali और Nirahua ने जब आधी रात को रजाई में किया पलंगतोड़ रोमांस, मचा कोहराम!

आपको बता दें कि हाल ही में बिग बॉस ने सभी घरवालों को उनकी मनचाही चीज पाने का मौका दिया। टास्क देते हुए उन्होंने सदस्यों को बताया कि बिग बॉस के घर में एक जादुई कुआं है, जहां जाकर हर कोई अपनी मनोकामना मांग सकता है। लेकिन, मनोकामना पूरी करने के लिए उन्हें कुएं में किसी दूसरे सदस्य की कोई चीज डालनी होगी। इसके बाद कुआं उनकी मनोकामना पूरी कर देगा।

रणवीर लाए सना सुल्तान का अंडरवियर

इस टास्क में सबसे पहले रणवीर शौरी ने हिस्सा लिया। जब वो मनोकामना मांगने के लिए कुएं के पास गए, तो बिग बॉस ने उनसे कहा कि आपकी मनोकामना तभी पूरी होगी, जब आप किसी दूसरे कंटेस्टेंट की कोई चीज कुएं में डालेंगे। ये सुनकर रणवीर शौरी वापस जाते हैं और सना सुल्तान का अंडरवियर उठा ले आते हैं। इतना ही नहीं, वो सना का ब्रेसलेट, विशाल का टूथब्रश और सना मकबूल की कंघी भी लेकर आते हैं और उन्हें कुएं में डालना शुरू कर देते हैं।

Also Read: Anupama शो से हुआ श्रुति का पत्ता साफ़, जाते समय कहा- मुझको लता है अभी सब खत्म…

सोशल मीडिया पर यूजर्स का ट्रोलिंग

रणवीर शौरी सना सुल्तान का अंडरवियर कुएं में डालते हैं और ये मनोकामना मांगते हैं कि घर के राशन में मिल रहे सारे अंडे दोगुने हो जाएं। सना का अंडरवियर चुराते हुए देखकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये क्या कर रहे हो भाई?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये हरकत उनकी उम्र को शोभा नहीं देती। एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘देखो भाई!! बिग बॉस का काम हो गया.’ इस तरह से लोग रणवीर शौरी को ट्रोल कर रहे हैं।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow