MG का कमाल! नई Cloud EV देगी 460 Km की रेंज, यह होगी कीमत, पढ़ें डिटेल

Avatar photo

By

Saurav Kumar

MG Cloud EV: भारतीय बाजार में बढ़ती इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड के बीच एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने का फैसला किया है। कंपनी की योजना अपनी पोरफोलियो का विस्तार करते हुए एमजी क्लाउड ईवी (MG Cloud EV) नाम से एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की है।

रिपोर्ट्स की माने तो अपनी इस नई कार को कंपनी इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च करेगी। वैसे तो इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार को 20 लाख रुपये से कम कीमत पर बाजार में लाया जा सकता है।

Also Read: Maruti की ये नई SUV देती है खूब माइलेज, 50 हजार में ला सकते हैं घर

MG Cloud EV का डिज़ाइन

कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार एमजी क्लाउड ईवी (MG Cloud EV) को एक क्रॉसओवर के लुक में डिज़ाइन कर रही है। यह 5-सीटर होने वाली है और कंपनी इसमें  इंच के व्हील्स देने वाली है। इसमें आपको फ्लश डोर हैंडल के साथ ही एक लाइट बार भी देखने को मिलेगा। इसके डायमेंशन की बात करें तो यह कार 4295मिमी लंबी होगी। वहीं इसमें आपको 2700 मिमी का व्हीलबेस मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा समान रखने के लिए कंपनी इसमें 1707 लीटर का बूट स्पेस भी देगी।

MG Cloud EV का बैटरी पैक

एमजी क्लाउड ईवी (MG Cloud EV) के बैटरी पैक की बात करें तो इसमें आपको 50.6kWh का बैटरी पैक मिलेगा। जो लिथियम फेरो फॉस्फेट से बना हुआ है। कंपनी इसमें काफी दमदार इलेक्ट्रिक मोटर भी देने वाली है। जिसकी क्षमता 134hp पावर के साथ ही 200Nm टॉर्क पैदा करने की है। इसके रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस कार को 460 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकेगा।

Also Read: अगर 25 हजार में मिलेगी स्पोर्ट्स बाइक तो क्या करेंगे! देखें Yamaha R15 की ये डील

MG Cloud EV के फीचर्स की डिटेल्स

कंपनी नई एमजी क्लाउड ईवी (MG Cloud EV) में 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन देने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको एक घुमावदार फ्रंट सीट मिलेगा। जिससे ड्राइवर को एक अलग अनुभव होगा। इसके अलावा कंपनी इसमें सनरूफ, कनेक्टेड कार तकनीक और 360 ड्रिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी ऑफर करेगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow