30 June Rashifal: सिंह समेत इन राशि के जातकों का भाग्य चमकाएंगें सूर्यदेव, पूरी होगी हर मनोकामना!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

30 June Horoscope: कुल 12 राशियों का वर्णन वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किया गया है। प्रत्येक जितनी भी राशि है उनका अपना एक अलग स्वामी ग्रह है। वहीं, ग्रह नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आंकलन भी किया जाता है।

सनातन धर्म के अनुसार रविवार के दिन सूर्यदेव जी की पूजा अर्चना करने का विधान है। यदि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मानें तो, हर रविवार को सूर्यदेव जी की पूजा करते हैं तो करियर में अपार सफलता मिलती है, नेगेटिविटी दूर हो जाती है और जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ जाती है। सूर्यदेव जी को बहुत दयालु किस्म का वर्णन किया गया है , जिनकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 जून का दिन इन राशि जातकों के लिए बेहद खास और शुभ होने वाला है। और कुछ राशि जातकों को थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि 30 जून का दिन कौन सी राशि के लिए शुभ होगा और कौन सी राशि के जातकों को समस्या झेलनी पड़ सकती है:

मेष राशि ( Aries)

मेष राशि के जातक जिस समस्या को लेकर बीते काफी दिनों से परेशान थे आज उन सभी समस्यायों से छुटकारा मिल सकता है। लव लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ आपके लिए 30 जून को अच्छी साबित होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो भी कल का दिन अच्छा रहेगा। जिन बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लगता है, उन्हें सुबह उठकर रोजाना जल चढ़ाना चाहिए।

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

वृषभ राशि ( Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहने वाला है। लेकिन इन्हें अपने स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की अधिक जरूरत है, क्योंकि ज्यादा बाहर का खाते हैं तो पेट में समस्या हो सकती है। कल के लिए परिवार के साथ कलेश भी हो सकते हैं, इसलिए उन्हें छोटी सी ट्रिप में लेकर के जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति खराब चल रही है तो जल्दी ठीक होने की पूरी संभावना है। लव लाइफ भी कल के दिन अच्छी रहेगी, पुराने लड़ाई झगड़े माफ कर दिए जाएंगे।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि कल के दिन हर वो कार्य कर पाएंगे जिसमें उनकी दिलचिस्पी रहेगी। फाइनेंशियली मजबूत भी होंगें और पैसे कमाने के नए नए जरिए की खोज करेंगे। करियर में ग्रोथ पाना चाहते हैं तो भी कल के दिन अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। भूमि या घर खरीदना चाहते हैं तो कल का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। यदि रिलेशनशिप में हैं तो सूर्य देव की पूजा कर अपने पार्टनर के लिए जो भी प्रार्थना करेंगे वे जल्दी पूरी हो जाएगी।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा। जिस कार्य के लिए ये परेशान थे, उसे कल पूरा कर पाएंगे सूर्य देव के आशीर्वाद से। बिजनेस हो या ऑफिस परफॉर्मेंस दोनों में ही प्रशंसा मिलेगी। परिवार में यदि किसी तरह का कलेश चल रहा है तो वो भी कल के दिन खत्म हो जाएगा। लव लाइफ में भी प्यार और रोमांस भरपूर मिलेगा।

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों की जिंदगी में कल के दिन नकारात्मकता दूर होगी और जीवन में चारों ओर सकारात्मकता के बादल छा जाएंगे। पढ़ने लिखने में मन नहीं लग रहा हो तो कल से सूर्य देव का आशीर्वाद लें ये समस्या भी दूर हो जाएगी और सही मार्ग में पहुंचने की मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की भी कल के दिन पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय गुजरेगा और पार्टनर के संग कल डिनर डेट में भी जा सकते हैं।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, दिमाग भी खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन में किसी तरह की शुभ समाचार की खबर सुन सकते हैं। उम्मीद है कि लंबे समय के बाद किसी पुराने साथी से मिलेंगे। किसी कार्य को करने में मन नहीं लग रहा हो तो सूर्य देव की सुबह उठकर पूजा करें।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के बिगड़े काम फिर से बनने की पूरी संभावना है। इन जातकों की जीवन में होने वाली सभी दिक्कतें और समस्याएं दूर हो जाएंगी। घर में किसी मांगलिक कार्यकृम का आयोजन हो सकता है। पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हो तो सूर्य देवता की पूजा करें सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में कल छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio)

वृश्चिक राशि जातकों के लिए कल का दिन शुभ रहने वाला है। लेकिन पैसे सोच समझकर खर्च करें क्योंकि किल्लत हो सकती है। बनते काम बिगड़ने की थोड़ी संभावना है इसलिए ऑफिस वर्क में थोड़ा अधिक फोकस्ड रहें। तुरंत का काम तुरंत करें और जरा सी भी लापरवाही बरतने की भूल न करें। जीवन में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हर रविवार सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाएं।

धनु राशि ( Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन शुभ रहेगा। घर या जमीन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो खरीद सकते हैं। परिवार का कलेश दूर होगा। करियर या जॉब में मन नहीं लगा पा रहे हैं तो सूर्य देवता का सुबह उठ के आशीर्वाद लें। बिना बात के जितना हो सके बहस करने से बचें।

मकर ( Caoricorn)

मकर राशि के जातक बिजनेस कर रहे हैं तो कोई अच्छा कमाल करके दिखाएंगे। उम्मीद है कि इस राशि के जातक प्रोफेशनल हो या पर्सनल दोनों जगह बुलंदियां हासिल करेंगे। मकर राशि के जातक कल का दिन बाहर ट्रैवल करने से बचें। ऑफिस में यदि कोई कार्य बीते कुछ दिनों से पूरा नहीं हो रहा है तो सूर्य देव के आशीर्वाद लें और इन्हें पूरा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius)

कुंभ राशि के जातक किसी कार्य को करने से पहले थोड़ा समझ लें फिर कोई कदम आगे बढ़ाएं। गलतियां करने से भी काम काज में बचें क्योंकि इसका नेगेटिव इंपैक्ट आपके करियर के उपर पड़ सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सीमित रखें, जितना हो सके। पढ़ने लिखने में मन न लगने पर सूर्य देवता से कल के दिन आशीर्वाद लें। घूमने का प्लान भी कर सकते हैं।

मीन राशि ( Pisces)

मीन राशि किए कल का दिन थोड़ा दिक्कत भरा हो सकता है। लेकिन इस राशि के जातक कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीद सकते हैं। आपकी सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने का प्लान कर रहे हैं तो सक्सेस मिलेगी। सूर्य देवता से प्राथना करेंगे तो आपके बिगड़े कार्य भी सुधर जाएंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow