Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने जीत दिलाने के तुरंत बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का कर दिया ऐलान, बताई वजह

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Virat Kohli Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन में कोहली ने बड़ी घोषणा करते हुए अपने फैंस को हैरान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टी20 विश्व कप 2022 के बाद टी20 में लंबे ‘ब्रेक’ पर हैं। चर्चा थी कि हार्दिक पांड्या सबसे छोटे प्रारूप में कप्तानी संभालेंगे और उन्हें कुछ सीरीज़ में कप्तान भी बनाया गया था।

कोहली ने कहा, “यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच है। हम कप जीतना चाहते थे और यही वह मौका था जिसने मुझे अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद की। अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी कमान संभाले।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2024 में बने अनोखे रिकॉर्ड्स, इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज रोहित शर्मा का नाम

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow