Money Plant Vastu Tips: दो मनीप्लांट घर में हैं तो क्या होगा असर? बनेंगे धनवान या हो जाएंगे कंगाल !

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट एक ऐसा प्लांट जो सभी के घरों में लगा हुआ मिल जाएगा। ये न केवल वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि वास्तु के अनुसार इसे शुभ भी माना जाता है। जिस भी घर में ये होता है कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जी उनके उपर अपनी कृपा जरूर बरसाती हैं।

वास्तु के अनुसार अगर ये सही दिशा में रख दिया जाए तो जीवन में समृद्धि होने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। वहीं, बहुत से घरों में लोग दो मनी प्लांट ( Money Plant) को लगाते हैं। क्या एक के साथ में एक और मनी प्लांट रखना शुभ होता है। विस्तार से जानिए कि क्या कहता है वास्तु शास्त्र।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

दो मनी प्लांट एक साथ रखने से कैसा होगा प्रभाव?

यदि आपकी इच्छा है कि घर में एक ही साथ दो मनी प्लांट रखना है तो वास्तु के अनुसार रख सकते हैं। लेकिन दोनों ही प्लांट्स के उपर ध्यान देने की बहुत जरूरत होगी। एक साथ जोड़े में लगाने से इनकी ग्रोथ अच्छी होगी और मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी आपके उपर बरसेगा।

घर में किस दिशा की ओर शुभ होता है मनी प्लांट?

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो यदि, मनी प्लांट को दक्षिण – पूर्व दिशा की ओर रखते हैं तो ये धन को अपनी ओर खींचता है। इसके साथ ही वैभव की भी समृद्धि होती है। दो मनी प्लांट एक साथ रखने से धन, समृद्धि, वैभव , प्रतिष्ठा सब बढ़ती है। इसलिए दक्षिण पूर्व दिशा की ओर ही रखें।

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

मनी प्लांट को लेकर किस बात का रखना है खासतौर पर ध्यान?
एक साथ में दो मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें कुछ अहम बात:

– एक साथ जब भी दो पौधे रखें तो दोनों की ही एक जैसी केयर होनी चाहिए। उन्हें अच्छी तरह से स्पेस मिलना चाहिए।
– रोशनी में पौधे बढ़ते हैं लेकिन ज्यादा रोशनी में ये मुरझा भी जाते हैं। इसलिए कड़ी धूप से इन्हें बचा के रखें, सुबह की रोशनी इनके लिए पर्याप्त है।
– मनी प्लांट के पत्तों को कभी भी नीचे न गिरे रहने दें। इन पौधों के पास में हमेशा साफ सफाई बना के रखें।
– दोनों में से यदि कोई भी पौधा सूखने लगा है या पीला पड़ गया है। तो उस पौधे को वहां से हटा के कहीं और रख दें।
– रोजाना सुबह उठकर इनमें पानी डालने से मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow