6 Asan Upay: हफ्ते के सातों दिन बस करना है ये छोटा सा उपाय, पैसों से भर जाएगा घर!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

6 Asan Upay: आर्थिक समस्या ऐसी समस्या है जो व्यक्ति के कभी हाथ में नहीं होती। जैसे कि मिली हुई नौकरी का चले जाना, बिजनेस में नुकसान हो जाना, अचानक से किसी परिवार के सदस्य का बीमार हो जाना आदि। ये सारी ऐसी आपदाएं हैं जो कभी आ सकती है और इन्हें अपने नियंत्रण में कर लेना बस की बात भी नहीं है।
ऐसे में आज हम कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से जीवन में आईं सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। वहीं, ये उपाय आर्थिक तंगी से उबरने में भी आपकी काफी ज्यादा मदद करेंगे:

1. ऑफिस , बिजनेस हो या घर सबसे पहले जितनी भी नेगेटिविटी है उन्हें दूर करें और पॉजिटिविटी को प्रवेश कराने के लिए शनिवार, बृहस्पतिवार या मंगलवार को नियमित रूप से गोबर के उबले पर लोबान के साथ गूगल को जला लें। ये कार्य रात के समय करें ज्यादा ठीक रहेगा। फिर इस धुएं को अपने घर में फैला के विष्णु जी को याद करें। ऐसा करने से न केवल नेगेटिविटी दूर होगी बल्कि आर्थिक तंगी झेल रहे लोगों को आराम मिलेगा।

2. अपने घर के उत्तर पूर्व, पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ तुलसी या मनी प्लांट के पौधे को लगाएं। और सुबह उठकर इन्हें जल दें और आशीर्वाद लें। मान्यता अनुसार जो व्यक्ति रोज ऐसा करेगा न केवल मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा वहीं मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से पैसों की समस्या भी दूर होगी। कहा तो ये भी जाता है कि तुलसी के चरण रोज छूने से व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं और हर तरह का संकट दूर हो जाता है।

3. यदि हर दिन व्यक्ति अपने जेब के अनुसार गरीब को या भूखे लोगों को खाना खिला दें या दान कर दे तो भी उसे जीवन भर लाभ मिलता है और भगवान इनकी झोली कभी खाली नहीं होने देते हैं।

4. धन की कमी को दूर करने के लिए जैसे ही सैलरी मिले उन पैसों में से थोड़े से पैसों को गरीब को दान कर दें या कपड़ा खरीद के दे दें। ऐसा करने से आपकी जॉब सुरक्षित रहती है और ऑफिस में होने वाली लड़ाइयों से और बॉस के फटकारों से भी आप बचे हुए रहते हैं।

5. शनि देव जी को कर्म देवता भी कहा जाता है, जो व्यक्ति के कर्म के हिसाब से ही उनकी किस्मत को तय करते हैं। लेकिन शनिवार के दिन यदि पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाकर रखते हैं, तो शनि देव जी धीरे धीरे सारी भूल चूक को माफ कर देते हैं और जीवन में आगे मिलने वाले कष्ट को हर लेते हैं।

6. आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यदि ऐसा करते हैं तो न केवल लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं, बल्कि वहीं जीवन के दुखों को भी दूर कर देती हैं।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

हफ्ते के 7 दिन करें ये आसान उपाय, पैसों की होगी बारिश!

 

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow