भारत में SUV की दुनिया में Tata Motors ने एक नया SUV जोड़ते हुए Tata Curvv कॉम्पैक्ट SUV को लॉन्च किया है। यह भारत की पहली SUV कूपे है जो 7 अगस्त को भारत में लॉन्च की जाएंगी। तो इससे पहले जानते है कि Tata Curvv और Tata Nexon में क्या अंतर हैं और कौन बेहतर है।

Tata Curvv Vs Tata Nexon: सेगमेंट

Tata Curvv लगभग 4.3 मीटर लंबी होगी जो इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में रखती है। यह Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota HyRyder, Honda Elevate, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसे प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देगी। वहीं Nexon की लंबाई लगभग 4 मीटर (3,995 मिमी) है जो इसे सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में रखती है।

Read More-Maruti Suzuki Ertiga ZXI पर पहली बार मिल रहा ऐसा ऑफर, कुल 2 लाख रुपये में खरीदें गाड़ी

Amazon Prime Day Sale में ये 5 फोन मिल रहे सबसे सस्ते

Tata Curvv Vs Tata Nexon: एक्सटेरियर डिजाइन

Tata Curvv का फ्रंट फैसिया Nexon से काफी अलग है। इसमें पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार्स हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं Nexon का डिजाइन थोड़ा अलग है। Tata Curvv के किनारों पर फ्लश डोर हैंडल्स हैं जबकि Nexon में पारंपरिक डोर हैंडल्स हैं। Curvv में स्पोर्टी पेटल-स्टाइल्ड अलॉय व्हील्स हैं जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।

Tata Curvv Vs Tata Nexon 2 jpg

Tata Curvv के रियर में पैनोरमिक सनरूफ है, जो ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। वहीं Nexon में भी जल्द ही पैनोरमिक सनरूफ का फीचर जोड़ा जा सकता है। Tata Curvv की रियर प्रोफाइल ज्यादा साफ-सुथरी और आकर्षक है जबकि Nexon का डिज़ाइन थोड़ा बॉक्सी है।

Tata Curvv Vs Tata Nexon: इंटीरियर डिजाइन

Tata Curvv की लंबाई और व्हीलबेस ज्यादा होने की वजह से इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा। इसका बूट स्पेस भी Nexon (382 लीटर) से बड़ा होगा। Tata Curvv में 12.3-इंच का टचस्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, HUD और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स होंगे। इसके अलावा Tata Curvv में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) भी होंगे जो Nexon में उपलब्ध नहीं हैं।

Tata Curvv Vs Tata Nexon 3 jpg

Tata Curvv Vs Tata Nexon: इंजन

Tata Curvv ICE और इलेक्ट्रिक दोनों फॉर्मेट्स में उपलब्ध होगी। Nexon की तरह Tata Curvv में भी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा लेकिन इसका पावर आउटपुट 125 PS और 225 Nm होगा जबकि Nexon का 1.2-लीटर इंजन 120 PS और 170 Nm देता है। Tata Curvv EV का रेंज 480-520 Km हो सकता है जो Nexon EV (465 km ) से ज्यादा होगा।

Tata Curvv Vs Tata Nexon: कीमत

Tata Curvv EV की शुरुआती कीमत लगभग 20 लाख रुपये हो सकती है। वहीं Nexon EV की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है। Curvv ICE मॉडल्स की कीमत लगभग 11 लाख रुपये से शुरू होगी जबकि Nexon ICE रेंज की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है।

Read More- Maruti Suzuki Ertiga ZXI पर पहली बार मिल रहा ऐसा ऑफर, कुल 2 लाख रुपये में खरीदें गाड़ी

Amazon Prime Day Sale में ये 5 फोन मिल रहे सबसे सस्ते

Tata Curvv और Nexon दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहतरीन SUV हैं। जहां Nexon सब-4-मीटर सेगमेंट में अपनी जगह बना चुकी है वहीं Curvv एक प्रीमियम और स्पोर्टी विकल्प के रूप में उभर रही है। दोनों की विशेषताओं और कीमतों को देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं है कि भारतीय बाजार में दोनों ही गाड़ियां अपनी-अपनी जगह पर सफल होंगी।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....