Hyundai ने अपनी पॉपुलर SUV, Tucson का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को अभी USA मार्केट में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 23.70 लाख रुपए है। Tucson अपने शानदार डिजाइन, लुक और परफॉर्मेंस के चलते दुनियाभर में मशहूर है।

कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल में कई बदलाव किए हैं जिससे ये पहले से ज्यादा बेहतरीन हो गई है। नवंबर 2023 में New York ऑटो शो में इसे पेश किया गया था और जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। तो आइये जानते है इसके फीचर्स और इंजन।

2025 Hyundai Tucson के डिजाइन

2025 Hyundai Tucson facelift में नया डिजाइन, नया ग्रिल, LED DRL सिग्नेचर और बंपर के साथ नया फेशिया मिलता है। इसके व्हील को भी नया डिजाइन दिया गया है जो पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश हैं। कंपनी ने Tucson को USA, Malaysia और भारत जैसे बाजारों में LWB वर्जन में पेश किया है।

Read more-Train Accident in Alwar: नहीं थम रहे ट्रेन हादसे, अलवर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है Royal Enfield Classic 350 बाइक, जाने क्या होंगे नए फीचर्स

2025 Hyundai Tucson के इंटीरियर फीचर्स

2025 Hyundai Tucson facelift के इंटीरियर फीचर्स की बात करे इसमें काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें फास्ट प्रोसेसर और शार्प ग्राफिक्स के साथ डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन के साथ एक नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है। सेंटर कंसोल और सेंटर स्टैक को भी फिर से डिजाइन किया गया है। इसके इंटीरियर में कई फिजिकल बटन देखने को मिलते हैं। नए ‘क्वाड डॉट’ लोगो के साथ नया स्टीयरिंग भी दिया गया है।

2025 Hyundai Tucson 1 jpg

2025 Hyundai Tucson के बेस वैरिएंट

2025 Hyundai Tucson का बेस वैरिएंट भी कई शानदार फीचर्स से लोडेड है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर LED लाइटिंग, एकूस्टिक ग्लास, 17-इंच एलॉय व्हील, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट, क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 4.2-इंच इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन शामिल हैं। ADAS सूट भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जिसमें लगभग सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स होते हैं।

2025 Hyundai Tucson के इंजन

2025 Hyundai Tucson के इंजन की बात करे तो इसमें 187 bhp वाला 2.5 लीटर इंजन दिया गया है। Tucson हाइब्रिड में 1.49 kWh बैटरी के साथ 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जिसका कुल आउटपुट 231 bhp है। टॉप-स्पेक Tucson PHEV में 13.8 kWh की बड़ी बैटरी है जिसका कुल आउटपुट 268 bhp है। एक बार चार्ज करने पर यह 53km की प्योर-ईवी रेंज देती है।

2025 Hyundai Tucson 2 jpg

2025 Hyundai Tucson की कीमत

2025 Hyundai Tucson facelift की कीमत के बार में बात करे तो इसके बेस SE ट्रिम की USA मार्केट में शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर (करीब 23.70 लाख रुपए) है। Hyundai एक्स्ट्रा 1,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.25 लाख रुपए) में AWD सेटअप भी दे रही है। Tucson Hybrid मॉडल की कीमत 33,115 अमेरिकी डॉलर (करीब 27.70 लाख रुपए) से शुरू होती है। वहीं, Tucson प्लग-इन हाइब्रिड की कीमत 39,380 अमेरिकी डॉलर (करीब 33 लाख रुपए) से शुरू होती है।

Read more-Train Accident in Alwar: नहीं थम रहे ट्रेन हादसे, अलवर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है Royal Enfield Classic 350 बाइक, जाने क्या होंगे नए फीचर्स

Hyundai Tucson Facelift 2025 ने अपनी नई डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स के साथ मार्केट में दमदार वापसी करेगी। चाहे आप एक स्टाइलिश SUV की तलाश में हों या फिर एक हाई-परफॉर्मेंस गाड़ी की Tucson Facelift आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसकी कीमतें और वेरिएंट्स भी कई ऑप्शन्स देते हैं जिससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इसे चुन सकते हैं। उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा जिससे भारतीय ग्राहक को भी इसका लाभ मिल सके।

Meet Mobin, an automotive and business writer at Times Bull. With a passion for the latest trends and innovations in these industries, Mobin brings engaging perspectives to readers through his articles....